देवास में बिका था डकैती का सोना, महाराष्ट्र की क्राइम ब्रांच ने देवास से दो ज्वैलर्स को उठाया |

देवास में बिका था महाराष्ट्र डकैती का सोना
महाराष्ट्र की क्राइम ब्रांच ने देवास से कुछ लोगों को उठाया
देवास के दो ज्वेलर्स के यहां भी पहुंची थी क्राइम ब्रांच
डकैती गिरोह में देवास के भी आरोपी शामिल
पिछले तीन दिनों से महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच देवास में थी

Rai Singh Sendhav

पिछले दिनों इंदौर क्राइम ब्रांच ने आलेटफाटा पुणे में एनसीपी के उपसरपंच के परिवार को बंधक बनाकर 49 तोला सोना और चार लाख नगदी की डकैती के आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से कुछ सोना और नगदी भी जब्त किया गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो आरोपी देवास के थे। इनमें देवास के लखन फुलेरी और शुभम मालवीय गिरफ्तार हो चुके हैं। इनके अलावा तीन आरोपी इंदौर के और एक नासिक का है। अब महाराष्ट्र पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसी कड़ी में आज महाराष्ट्र की क्राइम ब्रांच की टीम ने देवास के दो ज्वेलर्स के यहां पहुंची और वहां से उन्हें उठाकर भी ले गई। सूत्रों के मुताबिक एक ज्वेलर्स के यहां से 90 ग्राम सोना जब्त किए जाने की सूचना है जबकि दूसरे ज्वेलर्स के यहां से क्या जब्ती हुई इसका खुलासा नहीं हो सका है।
\"\"
\"\"

आपको बता दें कि महाराष्ट्र की क्राइम ब्रांच के अधिकारी बिना नंबर की इनोवा कार से आए थे। यह लोग देवास के ज्वेलर्स को लेकर अर्जुन बड़ोदा स्थित मां अन्नपूर्णा फेमिली रेस्टोरेंट पर लेकर गए थे। उसके बाद महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच अपने साथ किसे ले गई और किसे नहीं इस बात का भी अभी खुलासा नहीं हो पाया है।
इस डकैती कांड और इसके खुलासे की पूरी क्राइम स्टोरी आपको जल्दी दिखाएंगे हमारे स्पेशल कार्यक्रम क्राइम टाइम में।

संपादक

+ posts

7 thoughts on “देवास में बिका था डकैती का सोना, महाराष्ट्र की क्राइम ब्रांच ने देवास से दो ज्वैलर्स को उठाया |”

  1. I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks