घूंघट की आड़ में फर्जी मतदान की जादूगरी आखिर ऐसा क्यों बोले सज्जन

Amaltas

देवास। मतदाता सूची में नाम जोड़ने घटाने और संशोधन का काम चल रहा है। इस दौरान सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। सिर्फ सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र में 13239 नाम एक से अधिक बूथों पर दर्ज होने का दावा करते हुए पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने प्रभारी कलेक्टर महेंद्र सिंह कवचे के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई है और उन्हें सुबूत के तौर पर 13239 नामों की सूची भी सौंपी है, जिनके नाम एक से अधिक बूथों पर दर्ज हैं। इन नामों में अधिकांश नाम महिलाओं है।
इसे लेकर पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा डुप्लीकेट नामों में ज्यादातर नाम महिलाओं के हैं। भाजपा घुंघट की आड में फर्जी मतदान करवाने की जादूगरी दिखा रही है। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि ऐसा समूचे जिले में हुआ है। यह सूची तो सिर्फ सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र की है बाकी अन्य विधानसभा क्षेत्रों पर भी हमारे कार्यकर्ता काम कर रहे हैं जल्द ही अन्य विधानसभा क्षेत्रों की सूची के साथ वह दोबारा आएंगे। पूर्व मंत्री ने कहा हम निर्वाचन आयोग से पूर्व में भी निवेदन कर चुके हैं की फोटो वाली सूची सभी दलों को दी जाए ताकि इस तरह की डुप्लीकेसी पकड़ी जा सके।
इस पर प्रभारी कलेक्टर महेंद्र सिंह कवचे ने कहा देवास जिले में करीब 20000 नाम जो 1 से अधिक बूथों पर दर्ज हुए हैं इसकी सूची निर्वाचन आयोग ने भी दी है। जिस पर जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा सोनकच्छ विधायक सज्जन सिंह वर्मा द्वारा सौंपी गई सूची की भी जांच कराई जाएगी और जो नाम एक से अधिक बूथों पर दर्ज हैं उन्हें हटाया जाएगा।

\"\"

संपादक

+ posts

9 thoughts on “घूंघट की आड़ में फर्जी मतदान की जादूगरी आखिर ऐसा क्यों बोले सज्जन”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
Enable Notifications OK No thanks