कोरोनामुक्त की ओर देवास के बढ़ते कदम, आज 4 पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 50 से नीचे पहुंचा

Amaltas

देवास। देवास जिले में कोरोना की चैन अब टूटने की कगार पर है, वही देवास के कदम कोरोना मुक्ति की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। धीरे धीरे अब कोरोना पर काबू होता नजर आ रहा है। आज 4 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। देवास जिले के लगभग सभी हॉटस्पॉट अब खत्म हो चुके हैं। अब जितने पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं उससे कहीं ज्यादा स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं।
वही बुधवार को 32 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई।  अब तक कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1828 है जबकि इनमें से 1756 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। देवास के अस्पतालों में अब एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 50 के नीचे आ चुका है। फिलहाल एक्टिव मरीज 49 हैं।
 
आज देवास के संजय नगर में एक कोरोना पॉजिटिव मिला हैं। कोविड-19 का संक्रमण देवास के साथ जिले में भी कम हुआ है। आज देवास जिले के खातेगांव क्षेत्र के संदलपुर और सुलगांव में तथा इकलेरा में एक एक कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए है। आज मिले मरीजों में एक 8 वर्ष की बालिका, 85 और 60 वर्ष के बुजुर्ग सहित 26 वर्षीय एक महिला शामिल है।

आज के पॉजिटिव केसेस-

1 पताः-ग्राम संदलपुर खातेगांव , देवास , महिला , उम्र 26 वर्ष
2 पताः-सुलगांव, खातेगांव , देवास , पुरूष , उम्र 85 वर्ष
3 पताः-इकलेरा, देवास , महिला , उम्र 8 वर्ष
4 पताः-संजय नगर , देवास , पुरूष , उम्र 60 वर्ष

\"\"

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks