देवास में पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर ने किया खाद्यान्न पर्ची का वितरण…

कोरोना संकट के काल में प्रदेश सरकार गरीबों के साथ खडी है – सुश्री ऊषा ठाकुर…
देवास जिले में 1 लाख से अधिक हितग्राही होंगे लाभान्वित…

Rai Singh Sendhav

देवास।  मल्‍हार स्‍मृति मंदिर में खाद्यान्न पात्रता पर्ची वितरण कार्यक्रम में पर्यटन, संस्‍कृति एवं आध्‍यात्‍म मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर ने खाद्यान्न पात्रता पर्ची का वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और सुना गया।

पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर ने कहा की कोरोना संकट के काल में प्रदेश सरकार गरीबों के साथ खडी है। प्रदेश सरकार गरीब कल्‍याण सप्‍ताह मना रही है। प्रदेश के गरीबों को प्रधानमंत्री उज्‍जवला गैस कनेक्‍शन, आयुष्मान स्‍वास्‍थ्‍य बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है। प्रदेश में छूटे हुए हितग्राहियों को पात्रता पर्ची के माध्‍यम से राशन वितरण आज से शुरू हो गया है। ऐसे सभी सत्‍यापित परिवारों को जिन्‍हें अभी तक उचित मूल्‍य राशन नहीं मिल रहा था, अब उन्‍हें प्रति सदस्‍य 05 किलो खाद्यान 01 रूपये प्रति किलो की दर से प्रति परिवार 01 किलो आयोडाईज्‍ड नमक 01 रूपये किलो की दर से तथा प्रति परिवार 1.5 लीटर केरोसीन कलेक्‍टर द्वारा निर्धारित दर पर प्राप्‍त होगा। प्रदेश में वन-नेशन-वन राशनकार्ड व्‍यवस्‍था लागू की गई है। वन-नेशन-वन राशनकार्ड व्‍यवस्‍था से हितग्राही देश और प्रदेश की किसी भी उचित मूल्‍य दुकान से राशन प्राप्‍त कर सकेगा।

वर्तमान में जिले में 2 लाख 17 हजार 294 पात्र परिवार है जिनके 10 लाख 75 हजार सदस्‍य राशन प्राप्‍त कर रहे है। जिले में लगभग 01 लाख हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने के लिए चिन्हित किया गया है। प्रथम चरण में 10 हजार 98 पात्रता पर्ची जारी की है। जिसमें 50 हजार से अधिक हितग्राही लाभांवित होंगे।

\"\"

इस अवसर पर विधायक खातेगांव आशीष शर्मा, विधायक बागली पहाड़सिंह कन्‍नौजे, जिला पंचायत अध्‍यक्ष नरेन्‍द्रसिंह राजपूत, सुभाष शर्मा, राजीव खण्‍डेलवाल, नन्‍दकिशोर पाटीदार, श्री रायसिंह सेंधव एवं जिले के आला अधिकारियों सहित हितग्राही उपस्थित थे।

संपादक

+ posts

1 thought on “देवास में पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर ने किया खाद्यान्न पर्ची का वितरण…”

  1. **mitolyn reviews**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks