Dewas news : आज फिर निकले 11 पॉजिटिव केस, BNP का गेस्ट हाउस बना हॉटस्पॉट

Amaltas

Coronavirus in Dewas

अब तक कुल कोरोना संक्रमित -645
अब तक स्वास्थ्य मरीज-529
कोरोना से मौत-15
एक्टिव मरीज- 101
आज प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 355

देवास।  covid-19 कोरोना का संक्रमण देवास शहर सहित जिले में लगातार जारी है। आज सिर्फ देवास शहर में 11 लोगों की रिपोर्ट coronavirus संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। देवास के बैंक नोट प्रेस का गेस्ट हाउस कोरोना के संक्रमण का अब नया हॉटस्पॉट बन गया है। आज बीएनपी गेस्ट हाउस से 3, सदाशिव नगर, सनसिटी, एलआईजी, विजयनगर और विश्वकर्मा नगर से एक-एक मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा हाटपिपलिया से दो गंधर्वपुरी से एक और बागली के मनसा से एक व्यक्ति कोरोनावायरस संक्रमित पाया गया।

देवास जिले में कोरोना के संक्रमण से हुई मौत का आंकड़ा 15 है। अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 645 हो गई है, इनमें से 529 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं वही 101 एक्टिव मरीज विभिन्न अस्पतालों में उपचार ले रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग से जानकारी के मुताबिक  भोपाल की बीएमएचआरसी लैब तथा देवास जिला अस्पताल की ट्रू-नाट पैथोलॉजी एवं अमलतास हॉस्पिटल की लैब से कुल 616 सैंपल रिपोर्ट अभी आना बाकी है।  आज 355 सैंपल रिपोर्ट प्राप्त हुई इनमें से 11 मामले positive पाए गए। देवास में अभी तक 28429 सैंपलों की जांच कराई जा चुकी है। अब तक 27813 सैंपल रिपोर्ट  देवास  जिले की आ चुकी हैं । देखिए अधिकृत रिपोर्ट।

आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे पाजिटिव केसेस जानकारी-

1 पताः-गेस्टहाउस बी.एन.पी. काॅलोनी , देवास, महिला , उम्र 16 वर्ष
2 पताः-गेस्टहाउस बी.एन.पी. काॅलोनी, देवास, महिला ,उम्र 43 वर्ष
3 पताः-गेस्टहाउस बी.एन.पी. काॅलोनी, पुरूष , उम्र  48 वर्ष
4 पताः-सदाशिव नगर , देवास, पुरूष ,उम्र  45 वर्ष
5 पताः-सनसिटी 1, देवास, पुरूष ,उम्र  54 वर्ष
6 पताः-हाटपिपल्या वार्ड-15 बागली, देवास, महिला ,उम्र 24 वर्ष
7 पताः-मनसा बागली, देवास, पुरूष ,उम्र  54 वर्ष
8 पताः-हाटपिपल्या वार्ड-02 बागली,देवास, पुरूष ,उम्र  55 वर्ष
9 पताः-गंधर्वपुरी,सोनकच्छ,देवास, महिला ,उम्र 40 वर्ष
10 पताः-विश्वकर्मा नगर ,देवास, पुरूष ,उम्र  70 वर्ष
11 पताः-एलआईजी विजय नगर ,देवास, पुरूष ,उम्र  39 वर्ष

\"\"

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks