देवास के ढहे मकान में फंसे बच्चों के रेस्क्यू के लिए NDRF ने मोर्चा संभाला

देवास। देवास के स्टेशन रोड पर स्थित एक दो मंजिला मकान के ढहने से 11 लोग दब गए। मकान के मलबे में दबे 11 लोगों में से 8 को तो निकाल लिया गया लेकिन एक 10 माह की मासूम सहित तीन लोग अभी भी फंसे हैं। करीब साढ़े पांच घंटे तक जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद रात करीब सवा 10:00 बजे NDRF की टीम ने मोर्चा संभाला है। एनडीआरएफ की टीम अब रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।

Rai Singh Sendhav
\"\"

यह भी पढ़े- साढ़े 8 घंटे चला रेस्क्यू, रेहान को सुरक्षित निकाला… 10 माह के मासूम और सिमरन की मौत

आपको बता दें आज शाम करीब 4:30 बजे स्टेशन रोड पर लाल गेट से करीब 100 मीटर दूर एक दो मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया। इस मकान में चार भाइयों का परिवार अलग अलग रह रहा था। घटना के समय घर में महिलाएं और बच्चे मौजूद थे। जो सभी मकान के मलबे में दब गए थे।

यह भी पढ़े- दो मंजिला मकान ढहा, 11लोग दबे, 8 को निकाला, 10 माह के मासूम सहित 3 अभी भी अंदर फंसे

\"\"

परिवार के 8 लोगों को निकालने के बाद अस्पताल भेजा गया है। वही एक 10 माह की मासूम सहित तीन लोगों के अंदर फंसे होने की बात सामने आ रही है। जिला प्रशासन और पुलिस तथा नगर निगम के संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद 10 बजे के लगभग एनडीआरएफ की टीम देवास पहुंची और उसने मोर्चा संभाला है। कांक्रीट के मलबे को आधुनिक मशीनों से काटा जा रहा है।
एनडीआरएफ की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है।

संपादक

+ posts

1 thought on “देवास के ढहे मकान में फंसे बच्चों के रेस्क्यू के लिए NDRF ने मोर्चा संभाला”

  1. **mitolyn reviews**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks