Dewas: आज फिर निकले 6 पॉजिटिव,  ईएसआईसी हॉस्पिटल केंपस, एमजी रोड, सहित कई क्षेत्र चपेट में

Amaltas

coronavirus in Dewas

एक-एक  मरीज सोनकच्छ और खातेगांव क्षेत्र में भी पॉजिटिव मिला
अब तक कुल कोरोना संक्रमित -443
अब तक स्वास्थ्य मरीज-392
कोरोना से मौत-10
एक्टिव मरीज- 41
आज प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 258
आज  की सैंपल रिपोर्ट में नेगेटिव- 245
आज तक रिपोर्ट आना शेष- 478

देवास।  covid-19 कोरोना का संक्रमण देवास शहर सहित जिले में थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज फिर शहर सहित जिले में 6 लोगों की रिपोर्ट coronavirus संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। आज आए 6 पॉजिटिव मरीजों में  ईएसआईसी हॉस्पिटल  कैंपस से एक,  एमजी रोड से एक, भेरूगढ़ से एक और कलानी बाग क्षेत्र से एक मरीज के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।  सोनकच्छ क्षेत्र में भी एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया वही खातेगांव का भी एक मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया है।
भोपाल की बीएमएचआरसी लैब तथा देवास जिला अस्पताल की ट्रू-नाट पैथोलॉजी एवं अमलतास हॉस्पिटल की लैब से कुल 478 सैंपल रिपोर्ट अभी आना बाकी है।  आज 258 सैंपल रिपोर्ट प्राप्त हुई इनमें से 6 मामले positive पाए गए। देवास में अभी तक 19308 सैंपलों की जांच कराई जा चुकी है। अब तक 18830 सैंपल रिपोर्ट  देवास  जिले की आ चुकी हैं । देखिए अधिकृत रिपोर्ट।

आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे पाजिटिव केसेस जानकारी-
1 पताः-ईएसआईसी हाॅस्पिटल कैम्पस,देवास, पुरूष, उम्र 50 वर्ष
2 पताः-कालानी बाग, देवास, पुरूष ,उम्र 56 वर्ष
3 पताः-एम.जी.रोड, देवास, पुरूष,उम्र 45 वर्ष
4 पताः-सोनकच्छ, देवास, पुरूष,उम्र 50 वर्ष
5 पताः-वार्ड-13 कन्नौद, देवास, महिला,उम्र 51 वर्ष
6 पताः-भैरूगढ, देवास, महिला, उम्र 52 वर्ष

\"\"

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks