यूथ कांग्रेस ने सयाजी द्वार पर बाटे मास्क

राष्ट्रीय अध्यक्ष के 1 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित किया कार्यक्रम…
यूथ कांग्रेस के मध्य प्रदेश प्रभारी शेष नारायण ओझा आए देवास की शिरकत….

Rai Singh Sendhav

https://youtu.be/Qyp18miTt_I

देवास। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वेंकटेश के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर देवास यूथ कांग्रेस द्वारा सयाजी द्वार पर मास्क वितरण किये गए। आज देवास आये यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश के प्रभारी शेष नारायण ओझा का स्वागत किया गया। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मनीष चौधरी भी इस मौके पर मौजूद रहे।  प्रदेश प्रभारी ओझा के नेतृत्व में मास्क वितरण के साथ लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने की समझाइश दी गई।

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के 1 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर आज बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता कांप्लेक्स में एकत्रित हुए। यहां से निकल कर सयाजी गेट पर मास्क वितरण कार्यक्रम किया। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मनीष चौधरी ने बताया कि यूथ कांग्रेस द्वारा 4000 मास्क पुलिस विभाग को भी दिए गए। राष्ट्रीय सचिव द्वय ने मीडिया के माध्यम से पुलिस से आग्रह किया की कोरोना काल से लोग पहले ही परेशान हैं इसलिए चालानी कार्रवाई करने की वजह अगर किसी के पास मास्क नहीं है तो उन्हें मास्क का वितरण करें।
यूथ कांग्रेस से मध्यप्रदेश के प्रभारी शेष नारायण झा ने बताया कि पूर्व में भी कोरोना के समय युवक कांग्रेस और कांग्रेस द्वारा सेवा समर्पण के भाव से लोगों की मदद की गई वही आज राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यकाल का 1 वर्ष पूर्ण होने पर लोगों को मास्क बांटकर समझाइश दी। 

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks