27 वर्षों से सावन माह में प्रतिदिन होता है श्री पूर्णेश्वर महादेव का श्रृंगार

Amaltas

स्थानीय कलाकारों द्वारा किया जाता है बाबा का श्रृंगार

सोनकच्छ (संदीप गुप्ता)। नगर के मुख्य मार्ग पर मां अन्नपूर्णा मंदिर में श्री पूर्णेश्वर महादेव विराजमान है। पिछले 27 वर्षों से प्रतिवर्ष सावन माह में बाबा का आकर्षक व मनमोहक श्रृंगार किया जाता है। स्थानीय कलाकार रूपसिंह माली व महेंद्र माली द्वारा प्रतिदिन पूर्ण श्रद्धा भाव के साथ श्री पूर्णेश्वर महादेव का श्रृंगार किया जाता है। बाबा का नित्य पंचामृत से अभिषेक कर श्रृंगार किया जाता है। श्रृंगार के बाद भाव विभोर कर, भक्ति रस से ओतप्रोत कर देने वाले बाबा के मनमोहक रूप के दर्शन हेतु प्रतिवर्ष सावन माह में यहां भक्तों का तांता लगता है।

\"\"

हालांकि बीते शनिवार व रविवार में नगर के एक ही वार्ड में 13 कोरोना पॉजिटिव निकलने से हड़कंप मचा हुआ है। जिसके चलते प्रशासन की सख्ती के साथ साथ अब श्रद्धालुओं में भी सतर्कता बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। इस वर्ष सावन माह में प्रतिवर्ष की तुलना में मंदिर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति कम नजर आ रही है। साथ ही वर्तमान में निर्मित विषम परिस्थितियों के चलते कई श्रद्धालु घरों में ही सोशल मीडिया के माध्यम से बाबा श्री पूर्णेश्वर महादेव के मनमोहक श्रृंगार के दर्शन लाभ ले रहे हैं।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks