हाटपिपल्या में फूटा कोरोना बम… देवास का औद्योगिक क्षेत्र बना हॉटस्पॉट.. आज 18 पॉजिटिव

Amaltas

आज आए पॉजिटिव मरीजों में 13  पुरुष और 5 महिलाएं…
शहर के औद्योगिक क्षेत्र, सर्वोदय नगर, मुखर्जी नगर और गायत्रीविहार में निकले मरीज…

Coronavirus in Dewas

देवास।  covid-19 कोरोना का संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। आज फिर शहर सहित जिले में डेढ़ दर्जन लोगों की रिपोर्ट coronavirus संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।  कोरोना के संक्रमण ने  आज शहर  के अलग-अलग और नए  इलाके में दस्तक दी है। आज शहर के औद्योगिक क्षेत्र, सर्वोदय नगर,  मुखर्जी नगर और गायत्री बिहार कॉलोनी में  कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए है। औद्योगिक क्षेत्र  तो हॉटस्पॉट  बन चुका है यहां कल भी कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए थे और आज यहां से 4 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई है। आज जिले में मिले 18 मरीजों में 13 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं। वहीं जिले के हाटपिपल्या में आज 9 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं।  इनके अलावा एक मरीज कन्नौद में तथा सोनकच्छ के सीखेड़ी मैं रहने वाले एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 

भोपाल की बीएमएचआरसी लैब तथा देवास जिला अस्पताल की ट्रू-नाट पैथोलॉजी एवं अमलतास हॉस्पिटल की लैब से कुल 752 सैंपल रिपोर्ट अभी आना बाकी है।  आज 316 सैंपल रिपोर्ट प्राप्त हुई इनमें से यह 18  मामले positive पाए गए।  देखिए अधिकृत रिपोर्ट।

\"\"

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks