चौथे चरण की गाइड लाइन पर असमंजस की स्थिति 

कल तक बंद थी आज से नगर के मुख्य मार्ग पर खुलने लगी दुकानेंं

Rai Singh Sendhav

सोनकच्छ (संदीप गुप्ता)। वैश्विक महामारी कोराना कि संक्रमण चैन रोकने हेतु देश लॉकडाउन मोड पर था। जिसके चलते 25 मार्च से तीन चरणों के लॉकडाउन में जारी गाइडलाइन के अनुसार मेडिकल, किराना, पशु आहार, फल सब्जियों को छोड़ नगर का बाकी व्यवसाय व्यापार बंद रहा। इधर लंबी अवधि के लॉकडाउन के बाद निम्न वर्ग के साथ-साथ मध्यमवर्गी भी अब आर्थिक प्रयोजन हेतु व्यापार व्यवसाय करने के लिए विवश हो चले थे। वहीं बताया जा रहा है कि आज से लॉकडाउन की चौथे चरण हेतु जारी नई गाइडलाइन में आम जनता को थोड़ी राहत दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवास जिले में देवास नगर निगम क्षेत्र को छोड़कर संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र को ग्रीन जोन में चिन्हित किया गया है। इसके चलते अब ग्रीन जोन क्षेत्रों में सुबह 7:00 से शाम 7:00 तक सभी दुकानें खुली रहेगी।

सुबह बाजार में जुटी भीड़ – 

मंगलवार सुबह से नगर के प्रतिष्ठान धीरे-धीरे खुलने लगे। सुबह 11:00 बजे तक धीरे धीरे भीड़ भी बाजार में बढ़ने लगी। जहां नगर के मुख्य मार्ग पर दुकानें खुलने लगी थी। वही लॉक डाउन के चौथे चरण के नियमों को लेकर बनी असमंजस की स्थिति पर सुबह 11:00 बजे तक ग्राम सांवेर में दुकानें बंद थी।

चौथे चरण की गाइड लाइन पर असमंजस की स्थिति – 

मंगलवार सुबह से ही नगर के मुख्य मार्ग पर धीरे-धीरे बाजार खुलता देख। भीड़ भी जुटने लगी। शासन प्रशासन के नुमाइंदे भी दबी जुबान से दुकानें खोलने की बात कहकर सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की समझाइश देते नजर आए। वहीं आला अधिकारी आधिकारिक भी ग्रीन जोन के चलते दुकानें खोली जाने की बातों पर सहमति देते हुए आधिकारिक तौर पर चौथे चरण के लॉकडाउन पर विस्तृत गाइडलाइन शाम तक जारी होने की बात कहते नजर आये।

एक नजर पूरे घटनाक्रम पर – 

नगर सोनकच्छ में मंगलवार सुबह से ही बाजार फिर से गुलजार होने लगा। वही सांवेर सहित अन्य ग्रामीण इलाकों में लॉक डाउन पर असमंजस की स्थिति बनी रही। सर्वज्ञ है कि कोरोना महामारी के चलते संक्रमण चैन को रोकने के लिए तीसरे चरण के अंतर्गत 17 मई तक लॉकडाउन के चलते नगर के प्रतिष्ठान बंद थे। वहीं 18 मई को भी पुलिस प्रशासन द्वारा नगर भ्रमण कर व्यापार-व्यवसाय बंद रखने एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करने का अनाउंसमेंट पुलिस वाहन से किया गया था। लेकिन आज 19 मई को सुबह से नगर की कई दुकानें धीरे-धीरे खुलने लगी। सुबह के समय बाजार में जुटती भीड़ को देखकर इधर मीडिया द्वारा चौथे चरण की गाइड लाइन पर जानकारी हेतु प्रशासकीय अधिकारियों संपर्क किया गया। तब प्रशासन द्वारा मंगलवार शाम तक चौथे चरण की गाइड लाइन पर विस्तृत जानकारी देने की बात कही गई।

स्थिति स्पष्ट की करें प्रशासन – 

जहां मंगलवार को नगर के मुख्य मार्ग पर एक के बाद एक दुकान खुलती चली गई। वहीं कई निम्न वर्ग से लेकर मध्यमवर्गीय व्यापारी अब भी शासन की ओर से दुकानें खोली जाने संबंधी आधिकारिक सूचना की ही बाट जोह रहे हैं। प्रशासन की दोहरी नीति ने क्षेत्र की जनता को असमंजस की स्थिति में डाल रखा है। प्रतीत होता है मानो कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में संक्रमण चैन पर विराम लगाने हेतु चौथे चरण के लॉक डाउन पर जनता का रुख देखकर ही अधिकारी नियमों को अमलीजामा पहनाने में लगे हैं। बहरहाल क्षेत्र की जनता में यही चर्चा है कि दुकानें खोलने के संबंध में आधिकारिक तौर पर जल्द ही प्रशासन को स्थितियां स्पष्ट करना चाहिए।

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks