देवास में आज फिर तीन नए पॉजिटिव, इनमें दो शांतिपुरा और एक रेवा बाग का

Amaltas

जिले के 115 सैंपल की आई रिपोर्ट…
अमलतास अस्पताल में भर्ती मरीजों की रिपीट सैंपल रिपोर्ट में 3 पॉजिटिव और 6 नेगेटिव

आज की स्थिति
देवास में कुल पॉजिटिव मरीज -66
अब तक  देवास में हुई मौत -8
स्वस्थ हुए – 27
एक्टिव मरीज- 31

देवास। देवास में पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना संक्रमित मरीज पाए जा रहे हैं। हालाकी यह कोरोना का कम्युनिटी स्प्रेड काल चल रहा है। ऐसे में इंदौर, उज्जैन, खंडवा जैसे आसपास के जिलों से तुलना करें तो देवास काफी बेहतर स्थिति में नजर आ रहा है। आज सामने आए तीन कोरोना संक्रमित मरीजों में शांतिपुरा के दो और रेवा बाग का एक व्यक्ति शामिल है।

आपको बता दें आज आई सैंपल रिपोर्ट में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक 115 सैंपल रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 101 रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 3 नए पॉजिटिव सामने आए हैं और पॉजिटिव मरीजों की रिपीट सैंपल रिपोर्ट में 3 मरीजों की रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आई है। वही 6 पूर्व भर्ती मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। इसके साथ ही पैथोलॉजी द्वारा दो रिपोर्ट रिजेक्ट हुई है।

आज कुल-03 न्यू पॉजिटिव (नऐ ) मरीजों की जानकारी:-
01-पता-शान्तिपुरा, देवास, पुरूष- उम्र 27 वर्ष
02-पता-रेवाबाग, देवास ,पुरूष-उम्र 54 वर्ष
03-पता-शान्तिपुरा, देवास पुरूष-उम्र 54 वर्ष

संपादक

Latest Posts

1 thought on “देवास में आज फिर तीन नए पॉजिटिव, इनमें दो शांतिपुरा और एक रेवा बाग का”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks