आयुष्मान भारत योजना के कार्ड बनाने की व्यवस्था गड़बड़ाई…

50 रूपए देकर बाहर बनबाने पड रहे है कार्ड

कन्नौद (कमल गर्ग राही)। प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान भारत योजना के कार्ड हितग्राहीयो को बाहर बाजार मे 50/ रूपए प्रति कार्ड के हिसाब से देना पड़ता है, जबकि अस्पताल सेन्टर से उन्हे निशुल्क देना चाहिए।

Rai Singh Sendhav

आयुष्मान मित्र रोहित सराठे से चर्चा की तो उन्होने बताया प्रिंटर मे स्याही नही होने से पिछले दो माह से यह समस्या आ रही है। 28 दिसम्बर 2018 से यहा आयुष्मान भारत योजना का सेन्टर शुरू हुआ तब से अभी तक 850 कार्ड योजना के बन चुके है , श्री सराठे ने बताया स्याही नही होने को लेकर BMO एके पांडेय को अवगत भी कराया जा चुका है, साथ ही नेट नही चलने की समस्या से भी अवगत कराया गया है।

उधर श्री पांडेय ने कहा कि स्याही लाने की जिम्मेदारी आयुष्मान मित्र की है वह स्याही लाकर उसका बिल दे दे तो हम भुगतान कर देगे, तथा जहा नेट चल रहा है वहा अपनी टेबल लगा सकता है।

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks