फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से हुई लूट का पर्दाफाश…

क्राइम ब्रांच और पिपलरवा पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार…

एक आरोपी अभी भी फरार…

एसपी चंद्रशेखर सोलंकी ने पत्रकार वार्ता में किया खुलासा…

Amaltas

देवास। पिछले दिनों पिपलरवा थाना क्षेत्र में एक फाइनेंस कर्मचारी के साथ हुई लूट के मामले में पुलिस ने मात्र 24 घंटे के अंदर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। इस बात का खुलासा पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर सोलंकी ने पत्रकार वार्ता में किया है।

पीपलरावां थाना क्षेत्र के ग्राम पीरपाडलिया के समीप 6 मई को एक फाइनेंस कर्मचारी के साथ लूट की वारदात हुई थी। फाइनेंस कर्मचारी पिंटू पिता देवी सिंह ग्राम पिपलिया में समूह का कलेक्शन करने गया था। जब वह लौट रहा था तभी रास्ते में मोटरसाइकिल से आए बदमाशों ने उसके साथ लूट की वारदात की थी बदमाशों ने पिंटू से 43000 रुपए नगद और मोबाइल तथा टेबलेट लूट लिया था। पुलिस ने मात्र 24 घंटे के अंदर लूट के मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी सुनील पिता मांगीलाल जगदीश उर्फ नाना पिता पुंजालाल और संजू पिता छितू मालवीय को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी भगवान पिता जगन्नाथ फरार बताया गया है।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks