अक्षय तृतीया पर कई जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

Amaltas

कमल गर्ग \’राही\’

कन्नौद।अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर नगर कन्नौद में पावन पर्व पर क्षेत्र में जगह जगह सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गए। इसी कृम में संयुक्त फूलमाली समाज द्वारा नगर कन्नौद में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमे कन्नौद खातेगांव, बगली, तहसील के समाजजन अपने वर वधुओ को लेकर उपस्थित हुए।

समाज सेवी राजेश चौहान ने बताया कि आज कल की शादियां बहुत खर्चीली हो गई है। जिससे समाज के लोगों की आर्थिक प्रभाव पड़ता है। इसी दहेज प्रथा को रोकने के लिए यह सम्मेलन आयोजित किया गया। इधर नवयुगल जोड़ो के साथ ही उपस्थित समाजजन को विवाह संपन्न होने के बाद पंडित निमिष शर्मा ने लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना अमूल्य वोट देने की शपथ दिलाई। साथ ही अन्य लोगो को भी मतदान करने का संकल्प दिलाया। जिसमे सभी वर वधुओ ने खुसी खुसी शपथ ग्रहण की

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks