नगर निगम सभापति अंसार अहमद पर चलाई गोली, बाल बाल बचे..

Amaltas

अज्ञात हमलावरों ने चलाई गोली…बाइक पर सवार थे अज्ञात हमलावर…नमाज पड़ कर मस्जिद से घर पहुंचे थे अंसार एहमद कार से उतरते ही उनपर चलाई गोली.. भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा …, नगर निगम में भाजपा के सभापति है अंसार एहमद.. विधायक गायत्री पवार के कट्टर समर्थक है….

\"\"

तीन थानों की पुलिस मौके पर, आला अधिकारी भी पहुंचे…, समर्थकों की लगी भीड़… राधागंज स्थित उनके घर के बाहर की घटना\"\"

देवास।

\"\"
नमाज पढ़कर अपने घर राधागंज लौटे नगर निगम सभापति अंसार अहमद पर बुधवार रात करीब 10:30 बजे बाइक सवार बदमाशों ने गोली चला दी। घटना में सभापति बाल बाल बच गए। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी और तीन थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की।

\"\"

जानकारी के अनुसार नमाज पढ़कर चार पहिया वाहन से निगम सभापति अंसार अहमद अपने घर के बाहर पहुँचे। जब वो घर के अंदर प्रवेश करने वाले थे उसी दौरान बाइक से दो बदमाश आये जिन्होंने कपड़े से मुंह ढक रखा था उन्होंने उनपर फायर कर दिया। गोली अहमद के पास से सनसनाती हुई निकली, वो बाल बाल बच गए। सूचना मिलने पर कोतवाली, बीएनपी और नाहर दरवाजा थाने से फोर्स पहुंचा, तीनों थानों के टीआई सहित सीएसपी अनिल सिंह राठौर पहुंचे और मौका मुआयना किया।  पुलिस कप्तान सीएस सोलंकी भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। गौरतलब है कि अहमद भाजपा के नेता है और विधायक के कट्टर समर्थक माने जाते हैं। गोली चलने की सूचना मिलने पर विधायक प्रतिनिधि विक्रम सिंह पवार भी राधागंज पहुंचे और पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks