खातेगांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बाइक चोर गिरोह पकड़ाया

तीन आरोपी गिरफ्तार सात मोटरसाइकिल जब्त..

Amaltas

अनिल उपाध्याय
खातेगांव। नगर सहित क्षेत्र में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं ने पुलिस की नींद उड़ा कर रख दी थी। साथ ही क्षेत्र में घटित लूट नकबजनी एवं चोरी की अन्य घटनाओं तक भी पुलिस नहीं पहुंच पा रही थी। जिला पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर सोलंकी व्दारा जिले का प्रभार संभालते ही थाना क्षैत्र मे लगातार हो रही नकबजनी, चोरी, लूट, की वारदातो पर रोकथाम लगाने हेतु सख्त निर्देश दिये।

जिला पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. नीरज चौरसिया एवं एसडीओपी निर्भय सिह अलावा एवं निरीक्षक सज्जन सिह मुकाती के नैतृत्व मे 29 मार्च को थाने के सामने मय फोर्स के वाहन चैकिंग की गई। उसी दौरान वाहन चैकिंग मे तीन लड़के एक प्लेटिना मोटर सायकल पर आते दिखे जो पुलिस को चकमा देकर भागने लगे जिनको शंका के आधार पर पकड़कर पूछताछ की गई तो उक्त वाहन चोरी का पाया गया।उक्त तीनो के नाम पते पूछे तो उन्होने अपने नाम धर्मेन्द्र पिता राजाराम जाति गोंड उम्र 22 साल नि. सन्नौद, धर्मेन्द्र पिता मोजीराम जाति बलाई उम्र 25 साल नि. रीछी, एवं दीनदयाल उर्फ गोलू पिता अमरसिह जाति गोंड उम्र 20 साल नि. रीछी के होना बताया उक्त तीनो को थाने पर लाकर सख्ती से पुछताछ की तो बाद मे आरोपीगणो द्वारा थाने के नकबजनी के अपराध क्रमांक 162/19 धारा 454 380 भादवि एवं लूट के अप. क्रमांक 736/18 धारा 394 भादवि. मे एवं बाइक चोरी के अप. क्रमांक 179/19 धारा 379 भादवि एवं लूट के अप. क्रमांक 905/18 धारा 392 भादवि एवं थाना क्षैत्र खातेगॉव एवं आसपास के थाने सतवास, कन्नौद, नेमावर, हरदा मे भिन्न भिन्न स्थानो से चोरी गई कुल सात मोटर सायकिले जिनमे प्लेटीना चार, एवं पल्सर एक, स्टार सीटी एक, यामाहा क्रष एक, कीमती करीब 300000 ₹ एवं नगदी जेवर कीमती करीब एक लाख रुपये के बरामद किये गये है। आरोपीयो से लगातार पूछताछ की जा रही है। शेष दो आरोपी जितेन्द्र पिता रामदास माली उम्र 20 साल नि. रीछी, गोलू उर्फ देवा पिता रामौतार जाति बलाई उम्र 23 साल नि. रीछी के फरार है जिनकी तलाश की जा रही है।
उक्त आरोपीगणो को पकड़ने मे पुलिस अधीक्षक चन्दशेखर सोलंकी के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. नीरज चौरसिया के निर्देशन मे एवं एसडीओपी निर्भय सिह अलावा के नैतृत्व मे थाना प्रभारी खातेगॉव सज्जन सिह मुकाती, निरी. आरसी बिल्लौरे, उप निरी. अरविंद भदौरिया, पीएसआई पूजा सोलंकी, सउनि एसएम मिश्रा, आरक्षक जितेन्द्र तोमर, आनन्द जाट, ओम प्रकाश पाटील, राहुल आर्य, रविन्द्र तौमर, रवि जाधव, यतीष तिवारी, अरुण आर्य, सैनिक मनीष बाथोले, की सराहनीय भूमिका रही है। उक्त टीम को श्रीमान पुलिस अधीक्षक द्वारा उचित इनाम देने की घोषणा की गई है।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks