पीपल पूज मांगी घर-परिवार की सुख-समृद्घि
संतोष गोस्वामी

भौरासा।घर परिवार की दशा दिशा सुधारने और घर-परिवार में सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाओं ने शनिवार को पीपल की पूजा-अर्चना की। दशामाता का व्रत रख पीपल-गणेश जी की पूजा करने के बाद महिलाओं ने समूह के रूप में दशा माता की कहानियां कही। इस दौरान पूजा स्थलों पर महिलाओं की सुबह से कतारें लग गईं। महिलाओं ने सुबह पूजा-अर्चना कर व्रत रखें। पारंपरिक चुनड़ी में सजधजकर हाथों में थाल लिए पूजा स्थधलों पर महिलाएं गीत गाती हुई पहुंची। नगर के कुमावत पुरा स्थित बाबा भोलेनाथ मन्दिर के निकट नगर परसाई संजय जोशी ने कथा का वाचन किया। पुरे नगर कि महिलाओं द्बवारा एक ही स्थान पर पुजा अर्चना कर अपने घर परिवार की दशा दिशा और सुख सुखसमृद्धि की कामना की पीपल वृक्षों के समक्ष नए वस्त्रों में हाथों में पूजन थाली लिए महिलाएं नजर आई। महिलाओं ने पीपल की परिक्रमा कर सूत बांधा और मंगल जीवन के फेरे भी लिए। कई घरों में दशा माता का पूजन हुआ। महिलाओं ने व्रत रख कथा भी सुनी। नगर परसाई संजय जोशी द्वारा कथा का महत्व बताया गया भगवान शंकर और पार्वती चौपड़ पासा खेलते हैं इसमें चौपड़ में हार जीत का वर्णन एक ब्राह्मण द्वारा किया जाता है कौन हारेगा कौन जीतेगाकी कहानी सुनी जाती है। मान्यता है कि कथा सुनने से घर में सुख-समृद्घि बनी रहती है।