नर्मदा किनारे बसे गांव बागदा से भारी मात्रा में शराब जब्त, आबकारी सुस्त

आबकारी विभाग बना लापरवाह…

नर्मदा तट के गांवो में बिक रही अवैध शराब…

राजस्व और पुलिस विभाग को करना पड़ रहा है, आबकारी विभाग का काम…

Amaltas

अनिल उपाध्याय
खातेगांव। नर्मदा नदी से 5 किलोमीटर तक शराब बिकने का मामला हो या फिर नर्मदा तटों पर खुलेआम शराब बनना और बेचने का मामला या फिर गांव गांव में अवैध शराब का व्यवसाय क्यों ना
जिम्मेदार विभाग आखिर क्यों लापरवाह बना हुआ है!,
आपकारी विभाग का काम इन दिनों पुलिस एवं राजस्व महकमे को करना पड़ रहा है !

राजस्व विभाग को शनिवार को सूचना मिली कि नर्मदा तट से लगे ग्राम बागदा में अवैध शराब का विक्रय किया जा रहा है!
सूचना मिलने पर एसडीएम शोभाराम सोलंकी के निर्देश पर तहसीलदार मेघा तिवारी अर्पित जैन एंव पुलिस सब इंस्पेक्टर बीएल कंसल पुलिस टीम के साथ सूचना के मुताबिक ग्राम बागदा के उस स्थान पर पहुंचे जहां से शराब बेची जा रही है !पुलिस टीम को देख कर वहां मौजूद व्यक्ति भागने लगा लेकिन तत्काल ही उसे घेराबंदी का पकड़ा तथा उसका नाम पता पूछने पर उसने उसका नाम रेवाराम पिता खेमाजी बताया उसे तत्काल हिरासत में ले लिया गया!
उसके कब्जे से शराब लाल की 98 बोतल, 51 बोतल देसी शराब, 17 बोतल बियर की,9 बाटल छोटी, कुल 14 हजार 200 रुपए कीमत की शराब जप्त कर उसके खिलाफ 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है!

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
Enable Notifications OK No thanks