पीपल के पेड़ की परिक्रमा कर दशा माता को किया प्रसन्न…

सुख समृद्धि और घर की दशा सुधारने की कामना लेकर महिलाओं ने की दशा माता पूजन

पूजन अर्चन के बाद गले में बांध दशा माता का डोरा…

Amaltas

देवास। शनिवार को दशा माता का पर्व शहर की महिलाओं ने पूजन अर्चन कर मनाया। सुबह से ही शहर में स्थित पीपल के पेड़ों के नीचे महिलाओं की भीड़ देखी गई।

महिलाओं ने दशा माता का पूजन अर्चन किया फेरे लगाएं। सूती धागे से पीपल के पेड़ पर फेरे लगाकर पूजन अर्चन कर सुख समृद्धि और घर की दशा सुधारने की कामना महिलाओं ने की। इस दिन व्रत भी रखा गया।

शहर के हर गली मोहल्ले में जहां पीपल के पेड़ हैं वहां सुबह से ही महिलाओं का हुजूम लगा रहा।

पूरे श्रृंगार के साथ सजधज आई महिलाओं ने दशा माता का पूजन किया। परंपरा अनुसार पीपल के पेड़ पर धागा लपेटते हुए दस परिक्रमा की गई। दशा माता को पूरी श्रृंगार सामग्री चढ़ाई गई।
पूजन अर्चन के बाद अपनी छोटी उंगली से पीपल के वृक्ष की खाल निकाल कर उसे लक्ष्मी स्वरुप घर लेकर आई।

पीपल पर फेरे देने के बाद घर लौटी महिलाओं ने उपटन और हल्दी के घर पर हाथ के छापे लगाएं। दशा माता का धागा गले में बांधा।

इस दिन महिलाऐं परिवार की सुख समृद्धि व खुशहाली के साथ घरों की दशा सुधारने की कामना दशा माता से करती हैं।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks