दशामाता की कथा सुन मांगा सौभाग्य का वरदान

पीपल पूज मांगी घर-परिवार की सुख-समृद्घि

सोमेश उपाध्याय

Rai Singh Sendhav

बागली। घर परिवार की दशा सुधारने और घर-परिवार में सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाओं ने शनिवार को पीपल की पूजा-अर्चना की। दशामाता का व्रत रख पीपल-गणेश जी की पूजा करने के बाद महिलाओं ने समूह के रूप में दशा माता की कहानियां कही। इस दौरान पूजा स्थलों पर महिलाओं की सुबह से कतारें लग गईं। महिलाओं ने सुबह पूजा-अर्चना कर व्रत रखें। पारंपरिक चुनड़ी में सजधजकर हाथों में थाल लिए पूजा स्थधलों पर महिलाएं गीत गाती हुई पहुंची। नगर के वार्ड 10 स्थित बाबा रामदेव मन्दिर के निकट प.ख्यालेश व्यास ने कथा का वाचन किया। वही जबरेश्वर मन्दिर,सूरज नगर,शिवाजी चौराहा,जटाशंकर रोड़ के साथ समीपस्त ग्राम नायापुरा, छतरपुरा, अवल्दा-अवल्दी, बेहरी,चेनपुरा, चापड़ा,करनावद,भमोरी,रामपुरा, कमलापुर, पोलाय आदि स्थानों पर भी पीपल वृक्षों के समक्ष नए वस्त्रों में हाथों में पूजन थाली लिए महिलाएं नजर आई। महिलाओं ने पीपल की परिक्रमा कर सूत बांधा और मंगल जीवन के फेरे भी लिए। कई घरों में दशा माता का पूजन हुआ। महिलाओं ने व्रत रख कथा भी सुनी।श्रीमती मीनाक्षी उपाध्याय ने बताया कि दशा माता की कथा में राजा नल व रानी पिंगला की कहानी सुनी जाती है। मान्यता है कि कथा सुनने से घर में सुख-समृद्घि बनी रहती है।

संपादक

+ posts

1 thought on “दशामाता की कथा सुन मांगा सौभाग्य का वरदान”

  1. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks