जंगल मे आग लगाने वाला आरोपी धराया

Amaltas

कमल गर्ग \’राही\’

कन्नौद। वन परिक्षेत्र मे विगत 3, 4 दिनों से आग की लगातार घटनाओं को लेकर वन विभाग काफी परेशान था। आग से पेड़ पोधों को नुकसान भी होने लगा। रेंज अधिकारी विनोद वर्मा ने इसके लिए टीम गठित की। जिसके चलते रेंज के कक्ष क्रमांक 272 में महुए के पेड के नीचे आग लगाते विष्णु पिता जयनारायण ग्राम डाबरी को मौके पर पकड़ा गया। आरोपी विष्णु को न्यायालय पेश किया गया। ज्ञात रहे गर्मी के दिनों मे महुआ पक कर गिरता है। जिसे बीनने के लिए झाड के नीचे महुआ बीनने वाले आग लगाते है, जिससे जंगल मे आग फैल जाती है और काफी नुकसान भी हो जाता है। विभाग के समझाने के बाद भी यह लोग नही मानते है। आग से जंगल के साथ ही जंगली जानवरों के लिए भी खतरा उत्पन्न हो जाता है।

संपादक

Latest Posts

1 thought on “जंगल मे आग लगाने वाला आरोपी धराया”

  1. Trước giờ mình ít comment nhưng bài viết này khá hữu ích, đặc biệt phần chia sẻ về xn88 com rất đúng với trải nghiệm thực tế của mình. TONY06-18

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks