सैनिक संस्था में मध्यप्रदेश से पहले सदस्य बनें रोशन नागर

मध्यप्रदेश से पहले सदस्य बनने का मिला गौरव…

दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में दी गई सदस्यता

कमल गर्ग \’राही\’
कन्नौद। पिछले 11 वर्षो से नगर मे जन सहयोग से भारत माता के वीर सपूतो एवं वीर शहीदों के परिजनों का सम्मान करने के लिए \’एक शाम शहीदों के नाम\’ कार्यक्रम आयोजित करने वाले रोशन नागर को राष्टीय सैनिक संस्था नई दिल्ली द्वारा दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम मे आमन्त्रित कर संस्था की ओर से सदस्यता ग्रहण कराई।

Rai Singh Sendhav

नागर मध्यप्रदेश के एक मात्र पहले ऐसे सदस्य है, जिन्हें सदस्य बनाया गया।

सेवानिवृत्त कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी की अध्यक्षता वाली इस संस्था ने 24 मार्च को दिल्ली मे सेवानिवृत्त कर्नल जीडी बक्षी, सुदर्शन न्यूज के सम्पादक सुरेश चव्हाण, एचएच आचार्य, सीके बोस के मुख्य आतिथ्य तथा गुरू पवन सिन्हा की अध्यक्षता मे कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उक्त संस्था के द्वारा रोशन नागर को मध्यप्रदेश में सबसे पहला सदस्य बनाये जाने पर नगर के नागरिकों, राजनैतिक दलों, पत्रकारों के साथ ही सहयोगियों ने संस्था के अध्यक्ष श्री त्यागी का आभार व्यक्त करते हुए श्री नागर को बधाई दी।

संपादक

+ posts

1 thought on “सैनिक संस्था में मध्यप्रदेश से पहले सदस्य बनें रोशन नागर”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks