रंग-गुलाल से रंगीन हुआ पूरा नगर, धूमधाम से मनी रंगपंचमी

जटाशंकर तीर्थ में कढ़ाव होली का दिखा उत्साह ,भजनो पर थिरके युवा

सोमेश उपाध्याय

Rai Singh Sendhav

बागली।सोमवार को नगर सहित पूरे क्षेत्र में रंगपंचमी उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई। सुबह से ही रंगों की बौछारें शुरू हो गई। बच्चे जहां पिचकारियों और गुब्बारों से रंग खेल रहे थे तो बड़े गुलाल के रंग में डूबे हुए थे। महिलाओं से लेकर युवतियां और बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्ग हर कोई रंगों के पर्व का जश्न मना रहा था। दोपहर होते ही शहर में रंगपंचमी अपने चरम पर आई और कोई भी ऐसा व्यक्ति नजर नहीं आया जिसका चेहरा सूखा हो। मित्रों, परिचितों व रिश्तेदारों के घर जाकर लोगों ने उन्हें रंग लगाया। कहीं पर मान मनौव्वल कर चेहरे रंगे तो कहीं पर जबरिया रंग डाला। हल्की नोंकझोंक के साथ प्यार और सद्भाव के साथ रंगों की दुनिया में लोगों ने सैर की।नगर में शासन एव. सामाजिक संगठनों द्वारा सूखी होली मनाने के आह्वान का मिला-जुला असर देखा गया।

बड़े लोग तो सूखी होली मनाते नजर आए, किंतु युवाओं ने चिर-परिचित अंदाज में ही होली खेली। इस दौरान पक्को रंगों का भी उपयोग किया गया। अनेक स्थानों पर पानी का उपयोग भी जमकर हुआ। लोगों का कहना था कि साल में एक बार तो मस्ती व उल्लास का पर्व आता है, यदि इस पर्व के लिए भी मर्यादा खड़ी कर दी जाए तो पर्व की मस्ती का कैसे आनंद लेंगे। बरहाल नगर में पर्व का उल्लास अपने उसी रंग में बिखरता हुआ नजर आया, जिसके लिए रंगपंचमी मनाई जाती रही है।

फाग यात्रा ने दिया सद्भाव का संदेश

सबसे खास आकर्षक रही फाग यात्रा जिसने सबको सद्भाव के रंगों में रंगा। बाबा रामदेव ग्रुप द्वारा निकाली गई एक मात्र फाग यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।यात्रा सुभाष मार्ग स्थित रामदेव मन्दिर से आरम्भ होकर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गाँधीचोक पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में गुलाल उड़ाकर सद्भाव के रंगों से लोगों को रंगा।

कढ़ाव होली में बिखरे रंग-

रंगपँचमी का सर्वाधिक उत्साह प्रसिद्ध जटाशंकर तीर्थ पर देखने को मिला,जहा ब्रह्मलीन सन्त केशवदास जी महाराज द्वारा स्थापित परम्परानुसार महन्त बद्रीदास जी महाराज के सानिध्य में कढ़ाव होली खेली गई।यहाँ फ्लाहारी बाबा की समाधि स्थल को आकर्षक रंगों से सजाया गया था!यहाँ भजनो पर युवा थिरकते दिखे!ततपश्चात लघु भण्डारे का आयोजन किया गया।जिसमें जटाशंकर सेवा समिति के सदस्यों सहित ग्रामवासी मौजूद रहे!

पुलिस की व्यवस्था चाक-चौबंद

रंगपंचमी पर हुड़दंडियों पर नियंत्रण रखने के लिए नगर में पुलिस प्रशासन इस इस बारे में सख्त दिखाई दिया। एसडीओपी एसएल सिसोदिया के नेतृत्व में नगर के प्रमुख चौराहों सहित संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया था।दोपहर 3 बजे बाद रंग पंचमी की मस्ती में डूबी टोलियों ने अपने-अपने घरों की ओर लौटना प्रारंभ कर दिया। शाम 5 बजे के लगभग पर्व का समापन हुआ।

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks