Dewas: मिनी ट्रक सहित 67 क्विंटल चावल जब्त, एक गोडाउन भी सील, चावल पीडीएस का होने की आशंका
देवास। कोविड-19 के चलते गरीब वर्ग भुखमरी की कगार पर है। इनके लिए केंद्र और राज्य सरकार राहत योजनाएं चला रही है। मध्य प्रदेश सरकार ने सभी गरीबों को राशन देने की घोषणा की है, चाहे उसके पास राशन कार्ड हो या ना हो। दूसरी तरफ निर्धन का निवाला कालाबाजारी की भेंट चढ़ा रहा है।










