Dewas news: आज पॉजिटिव मरीजों की संख्या में कमी, 61 पॉजिटिव लेकिन एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 590 पहुंचा

Amaltas

– आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 7151
– जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 590
– अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मृत्‍यु संख्या- 42

देवास। देवास शहर सहित जिले में कोरोना का संक्रमण पर पहले की अपेक्षा थोड़ा नियंत्रण देखने को मिल रहा है। अस्पतालों में हालांकि अब बिस्तर और ऑक्सीजन की मारामारी तो नहीं दिख रही लेकिन एक्टिव मरीजों की संख्या 590 के आंकड़े पर पहुंच चुकी है हालांकि आज पॉजिटिव आए मरीजों की संख्या 61 है।
आपको बता दें पिछले तीन-चार दिनों से मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार होकर घर लौटने वाले मरीजों की संख्या में तेजी से कमी आई है। पिछले तीन-चार दिनों से यह आंकड़ा 3 से 5 मरीजों का चल रहा था लेकिन आज यह आंकड़ा 0 है।
   आज आई 801 सेम्पल रिपोर्ट में से 61 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
इस तरह अब तक जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 7151 पर पहुंच गई है, वही वर्तमान में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 590 पर आ गया है।

कोरोना पाजिटिव केसेस की सूची

\"\"

संपादक

Latest Posts

11 thoughts on “Dewas news: आज पॉजिटिव मरीजों की संख्या में कमी, 61 पॉजिटिव लेकिन एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 590 पहुंचा”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks