भाजपा प्रत्याशी गायत्री राजे पवार ने दाखिल किया नामांकन…

Amaltas

सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रैली के रूप में पहुंची श्रीमती पवार…
डमी कंडीडेट के रूप में विक्रम सिंह पवार ने भी भरा नामांकन…

देवास। देवास विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गायत्रीराजे पवार आज रैली के रूप में कलेक्टोरेट पहुँची। रैली में सैकड़ों की तादाद में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। गायत्री राजे पवार ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर जीवनसिंह रजक को प्रस्तुत किया। नामांकन भरने आई श्रीमती पवार के साथ विक्रमसिंह पवार, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार, महापौर सुभाष शर्मा, दुर्गेश अग्रवाल, अंसार अहमद एडवोकेट सुरेंद्र पंड्या प्रमुख रूप से शामिल थे

आपको बात दें भारतीय जनता पार्टी ने देवास विधान सभा से गायत्री राजे पवार पर एक बार फिर भरोसा जताया है। उनका टिकट फाइनल होने के बाद आज वे अपना नामांकन दाखिल करने रैली के रूप में पहुंची।
रैली देवास की ख्यात माताजी टेकरी के सीढ़ी द्वार से शुरू हुई। रैली कृष्णपुरा, नयापुरा चौराहा, शालिनी रोड, जनता बैंक चौराहा, सुभाष चौक, नावेल्टी चौराहा, एमजी रोड, तहसील चौराहा होते हुए कलेक्टोरेट पहुँची। रास्ते मे जगह जगह श्रीमती पवार का स्वागत किया गया।
गायत्री राजे पवार ने कलेक्टोरेट पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। डमी कैंडिडेट के रूप में गायत्री राजे पवार के पुत्र विक्रमसिंह पवार ने भी अपना नामांकन भरा है।

नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत में श्रीमती पवार ने सबसे पहले भाजपा का आभार मानते हुए कहा कि पार्टी ने जो उनपर भरोसा जताया है, उसपर वे खरा उतरने की कोशिश करेंगी। उन्होंने कहा एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। भाजपा के एक वरिष्ठ पार्षद द्वारा भी नामांकन भरे जाने के सवाल पर ज्यादा नही बोलते हुए उन्होंने अनभिज्ञता जताई।

प्रशासन ने किये सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

नामांकन दाखिल होना 2 नवंबर से शुरू ही गए है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कलेक्टोरेट में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये है। सयाजी द्वार और चौपाटी के समीप कलेक्टोरेट तिराहे से रास्ते को बंद कर बैरिकेट्स लगाए गए थे। प्रत्याशी के साथ 10 लोगों को अंदर आने की अनुमति दी गई है।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks