Dewas news : अर्जुन नगर में कोरोना का कोहराम, जिले में आज एक दर्जन पॉजिटिव

8 और 13 साल की बच्ची भी कोविड-19 संक्रमित
अब तक कुल कोरोना संक्रमित -598
अब तक स्वास्थ्य मरीज-489
कोरोना से मौत-15
एक्टिव मरीज- 94
आज प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 333

Rai Singh Sendhav

देवास।  covid-19 कोरोना का संक्रमण देवास शहर सहित जिले में लगातार जारी है। आज जिले के विभिन्न इलाकों में 12 लोगों की रिपोर्ट coronavirus संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। आज शहर के अर्जुन नगर में कोरोना ने कोहराम मचा दिया महज इसी कॉलोनी में आज 8 लोग कोविड-19 संक्रमित पाए गए है, इनमें एक 8 और 13 साल की बच्ची भी शामिल है। शहर की बीएनपी कॉलोनी मैं आज फिर एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है वही माताजी पेढ़ी के पास एक 53 वर्षीय व्यक्ति कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया। वही जिले के सोनकच्छ और नांदेल में भी एक-एक मरीज कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है।

देवास जिले में कोरोना के संक्रमण से हुई मौत का आंकड़ा 15 है। अब तक कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 598 हो गई है, इनमें से 489 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं वही 94 एक्टिव मरीज विभिन्न अस्पतालों में उपचार ले रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग से जानकारी के मुताबिक  भोपाल की बीएमएचआरसी लैब तथा देवास जिला अस्पताल की ट्रू-नाट पैथोलॉजी एवं अमलतास हॉस्पिटल की लैब से कुल 521 सैंपल रिपोर्ट अभी आना बाकी है।  आज 333 सैंपल रिपोर्ट प्राप्त हुई इनमें से 12 मामले positive पाए गए। देवास में अभी तक 27116 सैंपलों की जांच कराई जा चुकी है। अब तक 26595 सैंपल रिपोर्ट  देवास  जिले की आ चुकी हैं । देखिए अधिकृत रिपोर्ट।

आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे पाजिटिव केसेस जानकारी-

1 पताः-अजुर्न नगर,देवास,महिला ,उम्र 29 वर्ष
2 पताः-अजुर्न नगर,देवास,महिला ,उम्र 48 वर्ष
3 पताः-अजुर्न नगर,देवास,महिला ,उम्र 08 वर्ष
4 पताः-अजुर्न नगर,देवास,महिला ,उम्र 19 वर्ष
5 पताः-अजुर्न नगर,देवास,पुरूष ,उम्र 45 वर्ष
6 पताः-अजुर्न नगर,देवास,महिला ,उम्र 13 वर्ष
7 पताः-अजुर्न नगर,देवास,महिला ,उम्र 35 वर्ष
8 पताः-अजुर्न नगर,देवास,महिला ,उम्र 43 वर्ष
9 पताः-सोनकच्छ,,देवास,पुरूष ,उम्र 66 वर्ष
10 पताः-नांदेल,टोंकखुर्द,देवास,महिला ,उम्र 21 वर्ष
11 पताः-बी.एन.पी.काॅलोनी,देवास,पुरूष ,उम्र 48 वर्ष
12 पताः-माताजी मंदिर सीढ़ी के पास देवास,पुरूष ,उम्र 53 वर्ष

\"\"

संपादक

+ posts

7 thoughts on “Dewas news : अर्जुन नगर में कोरोना का कोहराम, जिले में आज एक दर्जन पॉजिटिव”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks