Dewas news: हिन्दू उत्सव समिति ने गणेश पूजा कर गणेश प्रतिमाओं का किया वितरण

घर घर जाकर बांटी गणेश प्रतिमाएं…

Rai Singh Sendhav

देवास। कोरोना काल को देखते हुए सार्वजनिक स्थलों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना प्रतिबंधित होने से गणेश उत्सव का माहौल कुछ फीका फीका नजर आ रहा है। लेकिन लोग अपने घरों में गणेश प्रतिमा की स्थापना पूरे उत्साह से कर रहे हैं। देवास कि हिंदू उत्सव समिति द्वारा आज हजारों की तादाद में गणेश प्रतिमाओं का वितरण किया गया। देवास विधायक गायत्री राजे पवार के मुख्य आतिथ्य में धर्मेंद्र सिंह बेस मित्र मंडल और हिंदू उत्सव समिति ने गणेश प्रतिमा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

\"\"

आपको बता दें प्रति वर्ष गणेश उत्सव पर हिंदू उत्सव समिति धर्मेंद्र सिंह बैस के नेतृत्व में गणेश प्रतिमाओं का वितरण करती है। इसी कड़ी में आज सुबह भोपाल चौराहे पर गणेश जी की पूजन अर्चन के साथ गणेश प्रतिमाओं का वितरण शुरू किया गया।
जयशिव नगर, बिंजाना भट्टा, भौंसले कालोनी, अम्बेडकर नगर, अमोना, सहित उज्जैन रोड़, भोपाल रोड़़ एवं इंदौर रोड़ स्थित सेवा बस्तियों, गरीब बस्तियों में घर-घर जाकर हजारों की संख्या में छोटी प्रतिमाओं का वितरण किया। सर्वप्रथम विधायक श्रीमती पवार ने मंगलमूर्ति श्री गणेश की पूजा कर प्रतिमा वितरण कार्य प्रारंभ करवाया।

समिति अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह बैस ने बताया कि समिति द्वारा कोरोना महामारी से बचाव के लिये प्रशासनिक निर्देशो का परिपालन करते हुए सार्वजनिक रूप से बड़ी गणपति प्रतिमाओं का वितरण नहीं करते हुए गणेश जी की छोटी प्रतिमाओं का वितरण किया गया है। प्रतिमा वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समिति गणेश पटेल, संतोष पंचोली, सौदानसिंह परिहार, कैलाश पटेल एवं नीतिन जलोदिया शामिल रहे।

संपादक

+ posts

1 thought on “Dewas news: हिन्दू उत्सव समिति ने गणेश पूजा कर गणेश प्रतिमाओं का किया वितरण”

  1. 888slot không chỉ tập trung vào số lượng mà còn đặc biệt chú trọng đến chất lượng của từng sản phẩm giải trí, mang đến sự hài lòng ngay cả với những khách hàng khó tính nhất. TONY05-28

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks