देवास के पास उफनते नाले में दो लोगों सहित कार बही…, तलाश जारी

Amaltas

देवास जिले के मेंढकी रोड़, चंदाना में पुलिया से तेज बहाव में कार बही…
कार में सवार थे दो युवक…
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा…
नाले के आसपास युवकों को ढूंढने की चल रही कोशिश…
कार और युवकों का  नहीं लगा पता, बुलाई गई रेस्क्यू टीम…
नाव का किया जा रहा इंतजाम, नौका पहुंचने के बाद ही शुरू हो सकेगा रेस्क्यू ऑपरेशन…
देवास जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही तेज बारिश…
जिले की कालीसिंध नदी, लोधरी नदी सहित कई नदी नाले उफान पर…

देवास। देवास जिले में लगातार भारी बारिश के चलते क्षेत्र में नदी नाले उफान पर है। आज दोपहर 12:30 बजे देवास से लगभग 5 किलोमीटर दूर ग्राम चंदाना के नाले में एक कार बह गई।  कार में 2 लोग सवार थे।  जिनका अभी तक कोई पता नहीं चला है। जानकारी के मुताबिक योगेश पटेल उम्र 30 वर्ष और ओमप्रकाश पटेल उम्र 40 वर्ष  दोनों जीजा साले कार में सवार थे और दोनों ने शराब पी रखी थी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा  मना करने के बाद भी उन्होंने तेज बहाव में गाड़ी डाल दी।

\"\"

बहाव तेज होने के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी तेज बहाव के साथ नाले में बह निकली। घटना की सूचना मिलते ही  जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे । रेस्क्यू टीम भी बुलाई गई। रेस्क्यू टीम ने तलाश शुरू की है किंतु नाव नहीं होने के चलते सघन रेस्क्यू नहीं हो पा रहा है क्योंकि नाले में अभी भी बहाव बहुत तेज है। नौका की व्यवस्था जुटाई जा रही है उसके बाद ही सही तरीके से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो सकेगा। मौके पर तहसीलदार पूनम तोमर सीएसपी देवास सिविल लाइन थाना प्रभारी सहित पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद रहा। युवकों और कार की तलाश जारी है।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks