दो दिनी मध्यप्रदेश दौरे पर आये राहुल गांधी

देखिये: राहुल गांधी के दौरे की 5 बड़ी बातें

1. उज्जैन के महांकाल मंदिर में पूजन – अर्चन और अभिषेक किया

2. झाबुआ में जनसभा को संबोधित किया राहुल गांधी ने

3. प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे राहुल गांधी

4. राहुल ने इंदौर में किया रोड शो, राजवाड़ा पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

5. इंदौर की 56 दुकान पर राहुल गांधी ने किया नाश्ता…

Amaltas

इंदौर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिनों के मध्यप्रदेश दौरे पर हैं। वे सोमवार को विमान से इंदौर पहुंचे। हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया गया। उसके बाद राहुल गांधी सीधे उज्जैन पहुंचे। महांकालेश्वर मंदिर में उन्होंने भगवान महाकाल का पूजन अर्चन और अभिषेक किया। राहुल गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ, चुनाव प्रचार समिति के मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत प्रदेश के के बड़े मौजूद थे।महांकाल दर्शन के बाद राहुल गांधी झाबुआ पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। शाम को वे इंदौर लौटे और रोड शो किया।

राहुल गांधी के मालवा दौरे को लेकर प्रदेश के कांग्रेसियों में खासा उत्साह देखा गया। प्रदेशभर के कांग्रेस नेता और भावी दावेदार इंदौर में डेरा डाले हुए है। राहुल गांधी का इंदौर हवाई अड्डे पर प्रदेश के बड़े नेताओं ने उनका स्वागत किया। राहुल सबसे पहले महांकाल मंदिर उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने पूजन-अर्चन और अभिषेक कर अपने दौरे की शुरुआत की।

राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करने झाबुआ पहुंचे, जहां कांतिलाल भूरिया ने पारम्परिक साफा पहनकर उनका स्वागत किया। झाबुआ में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने प्रदेश में सरकार बनने के दस दिनों में किसानों का कर्ज माफ करने के अपने वादे को दोहराया।

झाबुआ की जनसभा के बाद वे इंदौर लौटे। इंदौर में 56 दुकान पर भी गए, जहां नाश्ता भी किया। राहुल गांधी ने इंदौर में रोड शो किया। उनका रोड शो देखने के लिए हजारों की तादाद में लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता जमा हुए थे। इंदौर में अपने सम्बोधन में राहुल ने कहा कि UPA की सरकार आयी तो किसानों का कर्ज माफ होगा, बेरोजगारों को नौकरी और गब्बरसिंह टेक्स (GST) को लेकर सरलता लाएंगे। राहुल ने रात्रि विश्राम इंदौर में ही किया।

राहुल गांधी के आज के कार्यक्रम-

सुबह 9 से 10 बजे तक इंदौर रेडीसन में संपादकों और पत्रकारों से चर्चा करेंगे
-सुबह 10.45 बजे से व्यापारी समुदाय और प्रतिनिधियों से मुलाकात
-दोपहर 12.25 बजे धार और 3 बजे खरगोन में राहुल गांधी की आमसभाएं
-शाम 4.50 बजे महू में अम्बेडकर प्रतिमा पर पुष्पांजलि और आमसभा
-शाम 7 बजे इंदौर पहुंचकर विशेष विमान दिल्ली रवाना

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
Enable Notifications OK No thanks