Sonkatch: सख्ती के साथ प्रशासनिक अमला उतरा रोड पर, लापरवाही बरतने वालों से वसूला स्पॉट फाइन

सोनकच्छ (संदीप गुप्ता)। वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण के मामले दिनों दिन तेजी से बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। जिसके चलते कोविड-19 की संक्रमण चैन को रोकने के लिए जिला कलेक्टर द्वारा जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने हेतु जहां शुक्रवार रात्रि में एसडीएम शिवानी तरेटिया द्वारा नगर भ्रमण पर निकलकर व्यापारियों से मिलकर नए नियमों को लेकर जानकारी देते हुए सतर्कता बरतने की व लापरवाही पाए जाने पर कार्यवाही की बात कही गई थी। जिसके बाद इधर शनिवार को प्रशासनिक अमला सख्ती के साथ रोड पर उतरा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही की।

Rai Singh Sendhav
\"\"

स्थानीय पुलिस थाने के सामने तहसीलदार जी एस पटेल, नायब तहसीलदार सुनील पीडिआर, राजस्व निरीक्षक राजभान सिंह कुशवाह, एसआई सुषमा भास्कर, नप प्रभारी सीएमओ रोहित मनोरिया, नप कर्मचारी प्रकाश जाजू, निरंजन चौधरी द्वारा एसडीएम के निर्देश पर बगैर मास्क पहने लोगों को 100 रु का स्पॉट फाइन लगाते हुए उन्हें मास्क का वितरण किया गया। साथ ही पुलिस द्वारा एक बाइक पर 3 लोग सवार होने पर भी चालानी कार्यवाही की गई। आपको बता दें कि नए नियमों के अंतर्गत मास्क नहीं पहनने पर 100 रू, सार्वजनिक जगह थुकने पर 200 रू, सोशल डिस्टेंस के नियमों का पालन ना करने वाले व्यक्ति व संस्थाओं पर 500 रु का जुर्माना वसूला जाएगा।
वही आज चालानी कार्यवाही करते समय तहसीलदार जी एस पटेल द्वारा जनता से अपील की गई कि अनावश्यक रूप से घरों से बाहर ना निकले, सोशल डिस्टेंस का पालन करें,  बाहर मास्क लगा कर ही निकले।

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks