कोरोना चेन को तोड़ने के लिए प्रशासन की कार्रवाई, अपना स्वीट्स सहित 18 प्रतिष्ठान सील…

Amaltas

अब फेस मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया तो भुगतना होगा जुर्माना…
शनिवार को दुकाने बन्द रखने के आदेश का उल्लंघन करने पर की कार्यवाही…
SDM प्रदीप कुमार सोनी,टी आई कोतवाली MS परमार व नगर निगम की टीम रही मौजूद…
उज्जैन रोड़ पर SDM ने खुद खड़े होकर बगैर फेस मास्क के निकल रहे लोगो को रोककर चालानी कार्यवाही की…
कुछ ही देर में करीब 60 से अधिक लोगो पर मास्क ना पहनने को लेकर प्रति व्यक्ति 100 रूपये का जुर्माना लगाया…
लॉकडाउन अनलॉक के बाद खत्म हुआ लोगों का भय जिससे बढ़ने लगे संक्रमित मरीज…

देवास। पिछले कुछ दिनों में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता नजर आ रहा है। पिछले कुछ दिनों में तो संक्रमित मरीजों का आंकड़ा और रोजाना एक दर्जन के आंकड़े को पार कर रहा है। ऐसी स्थिति में अब प्रशासन ने भी सख्त रवैया अपनाया है, आज से रोजाना इस तरह की कार्रवाई देखने को मिलेगी।

\"\"

आज एसडीएम प्रदीप कुमार सोनी के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन का अमला सड़कों पर निकला और शनिवार को लॉकडाउन के बावजूद अपने प्रतिष्ठान खोलने वाले 18 प्रतिष्ठानों को सील किया गया है। आज  सील किए गए प्रतिष्ठानों में अपना स्वीट्स सहित शहर के कई नामी प्रतिष्ठान शामिल है। इसके साथ ही बिना मास्क घूमने वालों पर चालानी भी कार्रवाई की गई है।

\"\"

आपको बता दें देवास में जिला प्रशासन ने शनिवार और रविवार लॉकडाउन के दिन निर्धारित कर रखे हैं। इसके बावजूद शहर में कई दुकानें खुली रह रही थी। इतना ही नहीं इन प्रतिष्ठानों में ना तो सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान दिया जा रहा था और ना ही मास्क की अनिवार्यता का। शहर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े को देखते हुए जिला प्रशासन ने अब जुर्माने का प्रावधान रखा है।

\"\"

एसडीएम प्रदीप कुमार सोनी के बताते हैं कि बिना मास्क घूमने वालों पर ₹100, थूकने पर ₹200 और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर ₹500 का जुर्माना निर्धारित किया गया है। आज जिला प्रशासन की टीम ने शहर के 18 दुकानों को सील कर दिया। वही उज्जैन रोड पर थोड़ी ही देर में बिना मास्क घूमने वाले करीब 60 लोगों पर भी जुर्माना लगाया गया है।

\"\"

एसडीम प्रदीप कुमार सोनी ने शहरवासियों से अपील की है की कोरोना अभी गया नहीं है… सावधानी रखना अत्यंत जरूरी है…। शासन की गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। ऐसी स्थिति को देखते हुए बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकले। घर से निकले तो फेस मास्क लगाकर निकले और सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से पालन करें।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks