तलवार से हमला करने वाला 2 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, तीन महीने से चल रहा था फरार

देवास। पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर तलवार से हमला करने के मामले में फरार चल रहे 2 हजार रुपये के इनामी आरोपी को औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से ही पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। मामले में एक अन्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Amaltas

पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त 2026 की रात गणेशपुरी, बालगढ़ निवासी अखिलेश बामनिया के घर में शिव रघुवंशी और शैलेन्द्र कैलवा जबरन घुस आए थे। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों ने फरियादी के साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और तलवार से मारपीट की थी। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे।

फरियादी की शिकायत पर औद्योगिक क्षेत्र थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। पुलिस ने शैलेन्द्र कैलवा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दूसरा आरोपी शिव रघुवंशी फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर 2 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

गुरुवार 19 नवंबर को मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने शिव रघुवंशी (27), निवासी आवासनगर, देवास को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Madhur

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सोलंकी, प्रधान आरक्षक मुकुट पटेल और आरक्षक अजय जाट की सराहनीय भूमिका रही।

Amaltas

संपादक

Latest Posts

Enable Notifications OK No thanks