देवास में कोरोना संदिग्ध महिला ने दिया पुत्र को जन्म

देवास। बरोठा क्षेत्र के ग्राम सरपदी की एक कोरोना संदिग्ध ( Corona suspected ) महिला ने Dewas के अमलतास हॉस्पिटल में पुत्र को जन्म दिया। डिलीवरी ऑपरेशन के जरिए कराई गई। बच्चा और माँ का स्वस्थ ठीक होना बताया गया है।

Rai Singh Sendhav
\"\"

आपको बता दें बरोठा क्षेत्र के ग्राम सरपदी मैं रहने वाली एक महिला प्रसव के लिए जिला अस्पताल लाई गई थी। बताया गया है कि महिला कोरोना संदिग्ध थी। जिसके जांच सैंपल लिए गए हैं किंतु रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। यह देखते हुए उक्त महिला को जिला अस्पताल से अमलतास हॉस्पिटल रेफर किया गया था। जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन के जरिए सफलतापूर्वक डिलीवरी कराई। महिला ने पुत्र को जन्म दिया।

स्त्री रोग विभाग के डॉ गणेश मुले एवं डॉ प्रीति मेहता ने बताया कि फिलहाल बच्चा और मां दोनों की हालत बेहतर है। बच्चे को एनआईसीयू में रखा गया है।

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks