Nimach: घर में घुसकर हमला करने वाले आरोपियों की जमानत खारिज, भेजा जेल

Amaltas

नीमच। नीमच जिले के सरवानिया महाराज, जावद में एक घर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपियों की जमानत न्यायालय ने खारिज कर दी है और उन्हें जेल भेजा गया है।
सहायक मीडिया सेल प्रभारी एडीपीओ श्री रमेश नावड़े ने बताया कि घटना 1 मई की रात्रि 8:00 बजे की है। फरियादी रामेश्वर ने जावद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी लाला उर्फ उदयलाल पिता शांतिलाल गुर्जर, निवासी झालीनेर, थाना मनासा और राहुल पिता भागीरथ गुर्जर, निवासी नगदपुरा, थाना मनासा ने घर में घुसकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। जिस पर आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्रमांक 164/20, धारा 452, 458, 323, 294, 506, 34 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। थाना जावद द्वारा आरोपीगण को जावद न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ आरोपीगण द्वारा जमानत आवेदन प्रस्तुत किया गया।
न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी श्री रूपसिंह कनेल ने अभियोजन द्वारा आपत्ति करने पर जमानत निरस्त कर आरोपीगण को जेल भेजा गया। अभियोजन पक्ष की ओर से तर्क श्री रमेश नावड़े ADPO ने रखा।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks