प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन

सोनकच्छ ( संदीप गुप्ता)। आज राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के आह्वान पर पूरे देश में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम अलग-अलग ज्ञापन सौंपे है। इसी कड़ी में सोनकच्छ में भी महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा नायब तहसीलदार सुनिल पीडियार को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपे गये।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन के अंतर्गत महासंघ द्वारा किसान विरोधी अध्यादेशों को वापस, डीजल पेट्रोल की बढ़ी कीमतों को वापस लेने, स्वामीनाथन आयोग के C2+50% प्रतिशत के फार्मूले अनुसार फसलों का MSP देने एवं यदि कोई व्यापारी MSP से कम पर किसानों का उत्पाद खरीदता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई करने का कानून बनाने व किसानों को पूर्ण रूप से कर्ज मुक्त करने की मांग की गई है।
इसी तरह मुख्यमंत्री को दिए गए ज्ञापन के अंतर्गत प्रत्येक किसानों का कृषि ऋण 2 लाख तक का ऋण अविलंब माफ करने, 2019 की फसल बीमा राशि शीघ्र देने, 2019 में सोयाबीन फसल की मुआवजा राशि से वंचित रहे किसानों को मुआवजा राशि शीघ्र देने के साथ समर्थन मूल्य पर गेहूं व चने का भुगतान अविलंब करने जैसी आदि मांगे महासंघ द्वारा की गई।
ज्ञापन का वाचन महासंघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नाहर द्वारा किया गया। इस समय महासंघ के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक गोठी, तहसील अध्यक्ष संतोष जाट, मेहरबान सिंह सेंधव, भगवान सिंह गुर्जर, देवी सिंह राजपूत आदि उपस्थित थे।
