बीएनपी फिर बना कोरोना हॉटस्पॉट, देवास में आज एक मासूम सहित 4 पॉजिटिव

Amaltas

सीआईएसएफ के जवान की पत्नी व मासूम बच्चा निकला पॉजिटिव, एक रिटायर्ड कर्मचारी भी…

देवास। कुछ दिनों की राहत के बाद अब फिर देवास में कोरोनावायरस पैर पसारता नजर आ रहा है। आज शहर में 4 लोगों की कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। देवास का बैंक नोट प्रेस एक बार फिर कोरोना का हॉटस्पॉट बनता नजर आ रहा है। आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों में बैंक नोट प्रेस में रहने वाले एक सीआईएसएफ के जवान की पत्नी एवं ढाई साल का मासूम बच्चा कोरोना संक्रमित पाया गया है। वही बैंक नोट प्रेस में कार्यरत रहे एक रिटायर्ड कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके अलावा देवास के इटावा क्षेत्र में रहने वाला एक 25 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बताया जा रहा है कि यह युवक ठेकेदारी का काम करता है।
आज पाए गए सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के अमलतास हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।

\"\"
आज का हेल्थ बुलेटिन

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks