आधे घंटे बाद ही पुलिस ने सब्जी बेचने वाले आरोपी को पकड़ा
देवास। राजाराम नगर में सब्जी खरीदने के विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने महज आधे घंटे में ही सब्जी बेचने वाले आरोपी को पकड़ लिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजाराम नगर में सब्जी का ठेला लगाने वाले आरोपी मनोहर जानकी लाल का सब्जी खरीदने आए 23 वर्षीय युवक राजेश कालू सिंह पवार से विवाद हो गया। बताया जा रहा है विवाद सब्जी के भाव को कम करने के लिए हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि सब्जी विक्रेता आरोपी मनोहर ने राजेश पर चाकू से वार कर दिया। घायल राजेश को जिला अस्पताल ले गए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना के आधे घंटे बाद ही आरोपी मनोहर को हिरासत में ले लिया। सिविल लाइन थाना प्रभारी विजेंदसिंह सोलंकी ने बताया कि मामले की आगे जांच की जा रही है।


Hệ thống livestream trực tiếp mang lại cảm giác như bạn đang ngồi tại sòng bạc thật, với sự tương tác trực tiếp và công bằng tuyệt đối. 888slot poker Các bàn chơi được thiết kế tinh tế, giao diện thân thiện và dễ sử dụng, giúp bạn dễ dàng tham gia và tận hưởng. TONY03-25