Dewas : बीएनपी से सीआईएसएफ का एक और जवान निकला पॉजिटिव

देवास जिले की आज आई 258 रिपोर्ट, इनमें 256 रिपोर्ट नेगेटिव
पैथोलॉजी द्वारा रिजेक्ट सैंपल रिपोर्ट -01
331 सैंपल रिपोर्ट आना शेष…

Rai Singh Sendhav

देवास। देवास जिले में covid-19 के संक्रमण की रफ्तार धीरे धीरे कम होने लगी है। 4 दिन की राहत के बाद आज बैंक नोट प्रेस मैं पदस्थ एक सीआईएसएफ का जवान फिर संक्रमित पाया गया। आपको बता दें पूर्व में भी बैंक नोट प्रेस मैं तैनात सीआईएसएफ के 6 जवान संक्रमित पाए जा चुके हैं।
नोटों की कंसाइनमेंट लेकर जाने के चलते बैंक नोट प्रेस के सीआईएसएफ के जवानों और कर्मचारी कोरोना की चपेट में आए थे। हालांकि बैंक नोट प्रेस में पिछले दिनों एक ही दिन में एक साथ 14 मरीज पॉजिटिव आए थे उसके बाद बैंक नोट प्रेस परिसर में बड़े पैमाने पर कोरोना का संक्रमण फैलने की आशंकाएं व्यक्त की जा रही थी। किंतु उसके बाद एक-दो लोग ही संक्रमित पाए गए हैं जिससे अब बीएनपी परिसर में भी थोड़ी राहत और थोड़ा सुकून देखने को मिल रहा है।
आज पाए गए एक कोरोना पॉजिटिव के पहले कल भी शहर के मधुबन कॉलोनी से 1 पॉजिटिव पाया गया था। उसके बाद अब देवास में कुल पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 210 पर पहुंच गया है।

  आज की स्थिति
देवास में अबतक कुल पॉजिटिव मरीज -210
अब तक  देवास में हुई मौत -10
अब तक स्वस्थ हुए मरीज  – 169
वर्तमान में एक्टिव मरीज- 31

देवास

संपादक

+ posts

1 thought on “Dewas : बीएनपी से सीआईएसएफ का एक और जवान निकला पॉजिटिव”

  1. Những tựa game bài đối kháng (P2P) tại XN88 Win là nơi hội tụ của các cao thủ trí tuệ, nơi bản lĩnh và chiến thuật được tôn vinh thông qua những ván bài kịch tính. TONY06-13

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks