15 जुलाई से पहले जारी होंगे CBSE और ICSE के परिणाम

Amaltas

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीएसई बोर्ड एग्जाम को लेकर नया हलफनामा पेश कर दिया है। हलफनामे में उन सारी बातों को स्पष्ट करने की कोशिश की गई है, जिन पर गुरुवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने ऐतराज जताया था। नए हलफनामे में साफ किया गया है कि सीबीएसई और आईसीएसई दोनों के नतीजे 15 जुलाई से पहले घोषित कर दिए जाएंगे।

हलफनामे में ये है खास
– एसजी ने कोर्ट में कहा कि 12वीं के वैकल्पिक एग्जाम को लेकर अभी कोई वक्त नहीं बता सकते। अगर हालात ठीक नहीं हुए तो कोई एग्जाम नहीं होगा।
– अगर सामान्य हालात होने पर एग्जाम कराएंगे तो स्टूडेंट्स को नोटिफिकेशन जारी कर दो हफ्ते का समय देंगे ताकि वे एग्जाम देने का विकल्प चुन सकें।
– 12वीं के जो छात्र 15 जुलाई तक आने वाले नतीजे से खुश होंगे उनके लिए एग्जाम ज़रूरी नहीं होगा। लेकिन जो छात्र असेस्मेंट के नंबर से खुश नहीं होंगे या और बेहतर करना चाहते हैं वह एग्जाम से सकते है। जो भी छात्र एग्जाम देंगे उनका एग्जाम वाले नंबर ही अंतिम माने जाएंगे। असेस्मेंट के नंबर नहीं जुड़ेंगे।

ऐसे होगा CBSE का असेस्मेंट
– जिन छात्रों ने अब तक तीन से ज़्यादा पेपर दिए हैं उनके तीन सर्वश्रेष्ठ पेपर का एवरेज निकाला जाएगा। और ये नंबर बचे हुए पेपर में दिए जाएंगे।
– जिन छात्रों ने अब तक तीन पेपर दिए हैं उनके दो सर्वश्रेष्ठ पेपर का एवरेज निकाला जाएगा। और ये नंबर बचे हुए पेपर के लिए दिए जाएंगे।
– जिन छात्रों ने अब तक सिर्फ दो पेपर दिए हैं उनके प्रैक्टिकल एग्जाम को मिलाकर एवरेज निकाला जाएगा, हालांकि ऐसे बहुत कम छात्र हैं।
– ICSE बोर्ड अपने असेसमेंट का तरीका एक हफ्ते में सार्वजनिक करेगा।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks