डीजल पेट्रोल की मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने निकाली साइकिल यात्रा

Amaltas

कलेक्ट्रेट में पहुंच कर दिया ज्ञापन…
शहर कांग्रेस अध्यक्ष मैं प्रधानमंत्री मोदी पर किया कटाक्ष…

\"\"

देवास। डीजल और पेट्रोल के भाव में हुई बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने आज साइकिल यात्रा निकाली… जमकर प्रदर्शन किया… और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखे कटाक्ष किए।

\"\"

आपको बता दें डीजल और पेट्रोल के दामों में हुई वृद्धि के खिलाफ आज बड़ी संख्या में कांग्रेसी जवाहर चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित हुए। वहां से साइकिल यात्रा कलेक्ट्रेट तक निकाली गई। साइकिल पर सवार कांग्रेसी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सुभाष चौक, नावेल्टी चौराहा, एमजी रोड तहसील चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां कांग्रेसियों ने जमकर प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया क्रूड आयल के भाव कम हो रहे हैं और डीजल पेट्रोल के दाम बेतहाशा बढ़ाए जा रहे हैं। दुनिया के किसी भी देश में इस तरह की मूल्य वृद्धि नहीं हो रही है। मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि सरकार का खजाना क्या इसी तरह भरा जा रहा है।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks