अब मध्यप्रदेश में 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

Amaltas

भोपाल। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल के भावों में ढाई रुपये की कमी किये जाने के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने भी अपने वैट में ढाई रुपये की कमी करने की घोषणा की है। इस तरह अब प्रदेश की जनता को डीजल और पेट्रोल के दामों में 5 रुपये प्रति लीटर की राहत मिलेगी।
गुरुवार को केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामो में ढाई रुपये की कटौती कर लोगों को राहत देने की कोशिश की है। उसके बाद मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को धन्यवाद दिया है। साथ ही उन्होंने मध्यप्रदेश में भी वेट पर ढाई रुपये की कटौती की है। जिससे अब प्रदेश की जनता को 5 रुपये प्रति लीटर की राहत मिलेगी।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks