कोरोना संक्रमित 10 मरीज स्वस्थ होकर अमलतास हॉस्पिटल से घर लौटे
देवास। कोरोना संक्रमण से जंग अभी जारी है। अमलतास हॉस्पिटल में उपचार ले रहे 10 कोरोनावायरस संक्रमित मरीज कोविड-19 को हराकर आज घर लौटे। पूर्ण रूप से स्वस्थ होने पर उन्हें आज छुट्टी दे दी गई।
अमलतास हॉस्पिटल प्रबंधक विजय जाट ने बताया कि अमलतास हॉस्पिटल में 36 कोरोना पॉजिटिव मरीज है। इनका इलाज अमलतास हॉस्पिटल में जारी है। उचित चिकित्सा व देखभाल के लिए कोराना वार्ड प्रभारी डॉ अश्विन सोनगरा , डॉ राकेश रोमडे के नेतृत्व में चिकित्सको की टीम के साथ ही अन्य टीम भी सेवारत है। देवास जिले के कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, जिला पंचायत सी ई ओ शीतला पाटले, सीएमएचओ डॉ आर के सक्सेना , डॉ ए के बिडवई , के मार्ग दर्शन में अमलतास हॉस्पिटल के संस्थापक सुरेश सिंह भदौरिया व चेयर मैन मयंक राज भदौरिया , तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जगत रावत , मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ बालकृष्ण नामधारी की टीम गुणवत्ता पूर्ण व्यवस्थाओं हेतु सतत् कार्यरत है।


**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.