देवास शहर में आज फिर मिले 4 पॉजिटिव, ब्रज बिहार बना हॉटस्पॉट

Amaltas

आज कुल रिपोर्ट आई 129, इनमें 122 निगेटिव…
पैथोलॉजी से रिजेक्ट हुई रिपोर्ट 03
218 सैंपल रिपोर्ट आना शेष…

देवास। देवास जिले से भेजी गई 129 कोरोना सैंपल रिपोर्ट में से आज फिर 4 मरीजों को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। देवास में अब ब्रज बिहार कोरोना का नया हॉटस्पॉट बन गया है। आज आई सैंपल रिपोर्ट में ब्रज विहार के 3 और कार्तिक नगर का एक मरीज पॉजिटिव पाया गया है।
आज कोरोनावायरस संक्रमण के 4 पॉजिटिव मरीज आने के बाद देवास जिले में अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 136 पर पहुंच गई है इनमें से 9 की मौत हो चुकी है जबकि 76 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं और 51 एक्टिव मरीज अभी उपचाररत हैं।

आज प्राप्त  सैम्पल रिपोर्ट में न्यू पॉजिटिव प्रकरण की जानकारी:-
01-पता-156 कार्तिक नगर,देवास- F- 45 वर्ष
02-पता-ब्रज विहार ,देवास- F- 42 वर्ष
03-पता-ब्रज विहार ,देवास- M-17 वर्ष
04-पता-ब्रज विहार ,देवास- F-20 वर्ष

आज की स्थिति
देवास में अबतक कुल पॉजिटिव मरीज -136
अब तक  देवास में हुई मौत -9
अब तक स्वस्थ हुए मरीज  – 76
वर्तमान में एक्टिव मरीज- 51

\"\"

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks