नवागत कलेक्टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने किया कार्यभार ग्रहण

Amaltas

देवास। कलेक्टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने आज देवास कलेक्‍टर के पद का कार्यभार ग्रहण किया। इसके पूर्व श्री शुक्‍ला उप सचिव मध्‍यप्रदेश शासन, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्‍साहन विभाग एवं वि.क.अ. विशेष परियोजनाएं में सेवा दे रहे थे।
कलेक्टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने वर्तमान में चल रहे देवास जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से किये गये बचाव कार्य की समीक्षा की। साथ ही बाहर से आये देवास जिले के श्रमिकों के पंजीयन, इसके अलावा गेहॅू उर्पाजन, मनरेगा, जिले में धार्मिक स्‍थल एवं मार्केट खोलने की जानकारी भी ली।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत शीतला पटले, एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी, नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान, एसडीएम प्रदीप सोनी, डिप्‍टी कलेक्‍टर नरेन्‍द्र धुर्वे, डिप्‍टी कलेक्‍टर शिवानी तरेटिया तथा डिप्‍टी कलेक्‍टर प्रिया वर्मा भी उपस्थित थे।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks