देवास में 4 साल के बच्चे सहित 4 पॉजिटिव

Amaltas

आज कुल रिपोर्ट आई 149, इनमें 141 निगेटिव…
1 सैंपल रिपोर्ट पैथोलॉजी द्वारा रिजेक्ट..
71 सैंपल रिपोर्ट अभी भी आना शेष
देवास में अबतक कुल पॉजिटिव मरीज -114
अब तक  देवास में हुई मौत -9
अब तक स्वस्थ हुए मरीज  – 73
वर्तमान में एक्टिव मरीज- 32

देवास। कोरोना संक्रमण के मामले खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज फिर एक 4 साल के मासूम सहित चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक का पता नगर निगम देवास बताया गया है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आरके सक्सेना का कहना है की प्राप्त हुई रिपोर्ट में एक उन 49 वर्षीय मरीज का पता नगरनिगम लिखा हुआ आया है। यह कंफर्म किया जा रहा है की वह नगर निगम का कर्मचारी है या नहीं। वही तीन अन्य लक्ष्मी बाई मार्ग के रहने वाले हैं।
आज आई 149 सैंपल रिपोर्ट में से 141 रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अस्पताल में भर्ती मरीजों की रिपीट सैंपल रिपोर्ट में से दो की पॉजिटिव तथा एक की नेगेटिव आई है। पुष्टि के लिए भेजी गई 71 सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
आज कोरोनावायरस संक्रमण के चार पॉजिटिव मरीज आने के बाद देवास में अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 114 पर पहुंच गई है इनमें से 9 की मौत हो चुकी है जबकि 73 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं और 32 एक्टिव मरीज अभी उपचाररत हैं।

आज प्राप्त  सैम्पल रिपोर्ट में न्यू पॉजिटिव -04 प्रकरण  की जानकारी:-
01-पता-लक्ष्मीबाई मार्ग ,देवास- F-34 वर्ष
02-पता-नगर निगम ,देवास- M-49 वर्ष
03-पता-लक्ष्मीबाई मार्ग ,देवास- M-04 वर्ष
04-पता-लक्ष्मीबाई मार्ग ,देवास- M-25 वर्ष

आज की स्थिति
देवास में अबतक कुल पॉजिटिव मरीज -114
अब तक  देवास में हुई मौत -9
अब तक स्वस्थ हुए मरीज  – 73
वर्तमान में एक्टिव मरीज- 32

\"\"

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
Enable Notifications OK No thanks