सोनकच्छ में आक्रोशित किसानों ने आज फिर किया हाईवे जाम

तहसीलदार की समझाइश पर किसान सड़क से हटे
करीब आधे घंटे तक लगा रहा जाम…

Rai Singh Sendhav
\"\"

सोनकच्छ (संदीप गुप्ता)। अपनी गेहूं तुलाई को लेकर परेशान किसानों ने आज फिर हाईवे जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक हाईवे पर बैठे किसान नारेबाजी करते रहे। मौके पर पहुंचे तहसीलदार की समझाइश पर किसान सड़क से हटे। किसानों का आरोप था कि तुलाई केंद्र पर चेहरा देखकर तिलक किया जा रहा है। प्रभावशाली लोगों के गेहूं पहले खरीदे जा रहे हैं जबकि हम यहां कई दिनों से लाइन लगाकर खड़े हैं। मंडी प्रांगण में गेहूं रखने की जगह नहीं होने से जो तुलाई प्रभावित हो रही है उस पर किसानों का कहना था \”हमारी मांगे पूरी हो चाहे जो मजबूरी हो…\”
एक तरफ प्रदेश की शिवराज सरकार गेहूं खरीदी में रिकॉर्ड बनाने की बात कर रही है वहीं दूसरी तरफ खरीदी केंद्रों पर आज भी किसान परेशान हैं। खरीदी केंद्रों पर कभी हम्मालों की समस्या, कभी वेयरहाउस में पर्याप्त जगह ना होना, कभी तोल कांटे की समस्या आदि समस्याओं से केंद्रों पर बार-बार खरीदी प्रभावित हो रही है। कई किसान खरीदी केंद्रों पर बीते छह सात दिनों से अपने वाहनों में उपज लिए हाईवे पर ही रात काटने को मजबूर हो गए।

\"\"

दूसरी बार सोनकच्छ में हाइवे जाम –
दौलतपुर सोसाइटी द्वारा स्थानीय हाईवे पर स्थित भुनेश्वरी वेयरहाउस पर समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी जारी है। जहां वेयरहाउस में पर्याप्त जगह नहीं होने से बार-बार खरीदी प्रभावित होती है। वही कई किसान पिछले छह-सात दिनों से अपने वाहनों को लेकर हाईवे पर रातें गुजार कर अपनी उपज बेचने की बाट जोह रहे हैं। इधर खरीदी को गति देने के लिए संस्था द्वारा इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटे पर तोल प्रारंभ करा दिया गया था जिसके चलते तोल करने के बाद उक्त माल को मंडी प्रांगण में खुले में ही खाली किया जा रहा था। वहीं अब प्रांगण में पर्याप्त जगह ना होने से खरीदी बार-बार प्रभावित हो रही है। जिससे किसान अब परेशान हो चुके है। खरीदी केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्था ना होने से आक्रोशित किसानों ने मंगलवार के बाद अब शुक्रवार को पुन: सुबह 11:20 पर अपना आपा खोकर रोड पर धरना देने के लिए आ बैठे।

\"\"

एसडीएम पहुंची मंडी कार्यालय – 
इधर सोनकच्छ एसडीएम अंकिता जैन शुक्रवार सुबह व्यवस्थाओं का जायजा लेने मंडी कार्यालय पहुंची। इस दौरान ऑफिस में मौजूद किसानों द्वारा विपणन सेवा सहकारी संस्था के उपाध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि इनके द्वारा अपने हितेषियों कि 20 ट्रालियों का तोल गुरुवार को ही करा दिया गया। पुरानी पर्चियों को रद्द कर ऐसे किसानों को नई पर्चियां दे दी गई। जबकि कई किसान बीते 8 – 10 दिनों से अपनी उपज ट्रालियों में लिए तोल कराने हेतू परेशान हो रहे है। इस दौरान मंडी कार्यालय पर प्रशासनिक अधिकारी व क्षेत्र के किसानों के साथ-साथ विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह गौतम भी मौजूद थे।

\"\"

तहसीलदार पहुंचे मौके पर – 
हाईवे पर जाम लगने की सूचना मिलते ही तहसीलदार जी एस पटेल, नायब तहसीलदार सुनील पीडियार, राजस्व निरीक्षक राजभान सिंह कुशवाह, एसडीओपी निर्भय सिंह अलावा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और अधिकारियों द्वारा हाईवे पर धरने पर बैठे किसानों को समझाइश दी। तहसीलदार के आश्वासन के बाद किसानो ने चक्का जाम खोला और यातायात बहाल हुआ।

इस मामले में विपणन सेवा सहकारी संस्था के उपाध्यक्ष बल बहादुर सिंह से चर्चा करने पर उनका कहना था कि मैंने यहां जो किसान परेशान हो रहे थे उनका गेहूं तुलवाया है, इनमें से कोई भी मेरा रिश्तेदार या घनिष्ठ नहीं है।

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks