कोरोना को हराकर उज्जैन के 8 मरीज घर लौटे

Amaltas

देवास। उज्जैन जिले के 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज आज स्वस्थ होकर घर लौटे। इन्हें आज अमलतास हॉस्पिटल से छुट्टी देकर घर रवाना किया गया। स्वस्थ व मरीजों का स्वागत कर उन्हें कोरोनावायरस से बचाव और लड़ने की समझाइश दी गई। कोरोना को हराकर घर लौटे मरीजों के चेहरे पर जीत की मुस्कान झलक रही थी।

\"\"


अमलतास हॉस्पिटल प्रबंधक विजय जाट ने बताया कि अमलतास हॉस्पिटल में उज्जैन जिले के 15 मरीज जो कि कोरोना पॉजिटिव है, इनका इलाज अमलतास हॉस्पिटल में जारी है। उचित चिकित्सा व देखभाल के लिए कोराना वार्ड प्रभारी डॉ अश्विन सोनगरा , डॉ राकेश रोमडे के नेतृत्व में चिकित्सको की टीम के साथ ही नर्सिंग सुपरिटेंडेंट मनीष शर्मा की टीम भी सेवारत है। देवास जिले के कलेक्टर डॉ श्रीकांत पांडे व उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह सीएमएचओ डॉ महावीर खंडेलवाल, जिला पंचायत सीईओ शीतला पाटले, सीएमएचओ डॉ आर के सक्सेना , डॉ ए के बिडवई ,के मार्ग दर्शन में अमलतास हॉस्पिटल के संस्थापक सुरेश सिंह भदौरिया व चेयर मैन मयंक राज भदौरिया  तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जगत रावत , मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ बालकृष्ण नामधारी की  टीम गुणवत्ता पूर्ण व्यवस्थाओं हेतु सतत् कार्यरत है।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks