सोनकच्छ में सैकड़ों क्विंटल गेहूं पानी में भीगा

Amaltas

गिरते पानी में भी आस लगाए बैठे किसान

\"\"


सोनकच्छ (संदीप गुप्ता)। खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाओं के अभाव के चलते पिछले कई दिनों से क्षेत्र के किसान अपनी उपज तोले जाने की बाट जोह रहे हैं। वही बीती रात्रि से जारी बारिश ने किसानों की मुसीबत को और बढ़ा दिया है। इधर दौलतपुर सेवा सहकारी संस्था व विपणन सेवा सहकारी संस्था सोनकच्छ द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदा गया सैकड़ों क्विंटल गेहूं भंडारण एवं परिवहन की पर्याप्त व्यवस्था ना होने से स्थानीय मंडी प्रांगण में खुलेे में ही पड़ा हैं। वहीं बुधवार रात्रि से जारी बारिश के चलते सैकड़ों क्विंटल अनाज पानी की भेंट चढ़ गया।

\"\"


कई किसान अपनी ट्रालीयों पर पल्ली ढक कर अपनी उपज की रखवाली में रात भर से लगे हैं। उन्हें अब डर सताने लगा है कि अगर हमारी उपज गीली हो गई तो खरीदी जाएगी या नहीं। बुधवार सुबह गिरते पानी में मंडी प्लाट पर मौजूद किसानों ने बताया कि आज तौल  आरंभ होगा या नहीं अगर हमें सीधा मना कर दिया जाए तो हम घर चले जाएं।

\"\"

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks